Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

भूमकाल समाचार की खबर पर सरकार की त्वरित पहल

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
भूमकाल समाचार की खबर पर सरकार की त्वरित पहल

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अंतागढ़ तहसील के ग्राम कलगाँव में रावघाट लौह प्रोजेक्ट के तहत 30 से अधिक परिवारों को बेदखली के नोटिस प्राप्त होने के बाद भूमकाल समाचार संवाददाता तामेश्वर सिन्हा द्वारा कलगांव पहुंच कर तहसीलदार द्वारा बेदखली का ग्रामीणों को नोटिस के सम्बंध में ग्राउंड रिपोर्ट के बाद छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार हरकत में आई।
मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि आदिवासियों को जमीन से भगाने का काम पूर्व बीजेपी की रमन सरकार ने किया था, हम आदिवासियों के साथ खड़े है , पांचवी अनुसूचित क्षेत्र में कानून एवं आदिवासियों के अधिकारों का पूरा ख्याल रखा जाएगा, यही नही आचार संहिता खत्म होने के बाद तत्काल इस फरमान को लेकर रोक लगाया जाएगा और अब तक जो भी प्रशानिक अधिकारी नियम कानून के विपरीत इस बेदखली में शामिल है उन पर कठोर कार्यवाही किया जाएगा।

बता दे कि रमन सरकार के कार्यकाल में इसी गाँव की जंगल भूमि को 2017 में भिलाई इस्पात संयत्र (बीएसपी) को “अदला बदली” की फर्जी और गैर कानूनी प्रक्रिया के अन्तर्गत हस्तांतरित किया था, जिस पर तब कांग्रेस पार्टी द्वारा इसी प्रक्रिया को गैर संवैधानिक और पेसा कानून 1996 के सिद्धान्तों के विपरीत बताया गया था,

Screenshot 20190427 224214 01

संबंधित खबरें (Similar News)