Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

भूपेश सरकार का सराहनीय कदम

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
भूपेश सरकार का सराहनीय कदम

केनसरा में बरगद के छॉव तले आदर्श गौठान

गोपाल बारीक की रिपोर्ट

IMG 20190616 WA0001

रायगढ़ । पुसौर विकासखण्ड के ग्राम-केनसरा में बरगदभूपेश सरकार का सराहनीय कदम वृक्ष के छॉव तले आदर्श गौठान का बेहद मनोरम दृश्य दिखाई दे रहा है। ग्रामीण परिवेश को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में यह प्रभावी कदम है, जिससे ग्रामों की तस्वीर बदल रही है। साढ़े तीन एकड़ में बने इस आदर्श गौठान में गायों एवं मवेशियों को चारा पानी मिल रहा है। वहींं इसके रख-रखाव एवं देखरेख के लिए ग्रामवासी बेहद उत्साहित एवं प्रसन्न नजर आते है। पशुओं को संरक्षण मिला है और उनकी देखभाल होगी। महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को खाद निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। साढ़े 6 एकड़ में चारागाह विकसित किया जा रहा है। वर्मी बेड एवं नाडेप टेंक बनाया जा रहा है। महिला स्व-सहायता समूह के लिए वर्किंग शेड एवं बीमार पशुओं के लिए शेड बनाया जा रहा है। कैटल प्रोटेक्शन ट्रैंच (सीपीटी)एवं वाटर एब्जार्बिंग टैं्रच डब्ल्यूएटी बनकर पूरे हो गए है। डब्ल्यूएटी के माध्यम से पानी सोखने एवं जल स्तर बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सोलर पेनल पानी के लिए लगाया जा चुका है। फेसिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। गांवों के श्री सुशील भोय कहते है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की आदर्श गौठान की यह योजना मूर्त रूप ले रही है। इस योजना से जमीनी स्तर पर गांव का विकास हो रहा है और अधिकारियों के यहां आने से कई समस्याओं का समाधान मिला है।

IMG 20190616 WA0000

संबंधित खबरें (Similar News)