Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

भारतीय पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, शिपिंग कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया , रेलवे सहित पावर सेक्टर की दो कम्पनियों को बेचने की तैयारी में मोदी सरकार

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
भारतीय पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, शिपिंग कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया , रेलवे सहित पावर सेक्टर की दो कम्पनियों को बेचने की तैयारी में मोदी सरकार
MODI AMIT

दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार ने देश की पांच बड़ी कम्पनियों को बेंचने का फैसला किया है. इसको लेकर विनिवेश विभाग ने 12 विज्ञापन निकाले हैं

इस वीडियो को जिसने भी एडिट किया है, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं।

जिन कंपनियों को सरकार बेंचेगी. उनके नामों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार रेल मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय और शिपिंग मंत्रालय के तहत एक-एक कंपनी में विनिवेश होगा. मिनिस्ट्री ऑफ़ इनर्जी के तहत दो कंपनियों में विनिवेश किया जाएगा. इन कंपनियो में हिस्सा बिक्री को लेकर सरकार एक ट्रांजैक्शन एडवाइजर, लीगल एडवाइजर और एसेट वैल्यूएवर की नियुक्ति करना चाहती है.

सरकार देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भारतीय पेट्रोलियम कॉरपोरेशन को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है. अगला नाम शिपिंग सेक्टर की कंपनी शिपिंग कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया का है.

इसके बाद नाम कंटेंनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी कोनकोर का आता है. इसी कड़ी में अगला नाम पावर सेक्टर की दो कम्पनियां, एनईईपीसीओ और टीएचडीसी का है. सरकार ने इन दोनों कम्पनियों को भी बेचने की योजना बनाई है.

संबंधित खबरें (Similar News)