Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

भाजपा राज में छत्तीसगढ़ी तिहार केवल इवेंट मैनेजमेंट था अब कांग्रेस शासन काल में हकीकत में मनाया जा रहा है

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
भाजपा राज में छत्तीसगढ़ी तिहार केवल इवेंट मैनेजमेंट था अब कांग्रेस शासन काल में हकीकत में मनाया जा रहा है

तीजा-पोला तिहार के विरोध के बहाने बृजमोहन ने साधा छत्तीसगढ़ संस्कृति पर निशाना-विकास तिवारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी भाजपा के पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा 1 मई को अपना जन्मदिन अपने सरकारी बंगले में भव्य रूप से मनाया गया और पूरे प्रदेश से उनके हजारों समर्थक दिन भर उन्हें बधाई देने के लिए पाता लगाते पहुंचे हुए थे जबकि उस समय पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू की गई थी उसी समय कोरोना महामारी तेजी से छत्तीसगढ़ राज्य में पैर फैला रही थी यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि 1 मई के इसी कार्यक्रम के बाद रायपुर शहर में कोरोना कोविड-19 वायरस का फैलाव बहुत तेजी के साथ हुआ क्योंकि उस दिन पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे थे।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि जहां एक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र को ढोंग करार दिया और छत्तीसगढ़ी भाषा का अपमान किया वही राजस्थान के खेतड़ी बसई के भामाशाह, प्रदेश के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर माता-बहनों द्वारा तीजा-पोला के कार्यक्रम पर तंज कसना यह भाजपा के छत्तीसगढ़ के संस्कृति का अपमान करने जैसा है।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि पंद्रह सालो तक छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति,भाषा को हाशिये में रखने वाले भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को अपने छत्तीसगढ़ी संस्कृति विरोधी बयान पर प्रदेश के तीजा उपवास रहने वाली लाखो-करोड़ो बहु-बेटियों के सामने खेद प्रकट करना चाहिये।

IMG 20200819 WA0026

प्रवक्ता विकास

संबंधित खबरें (Similar News)