Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बोध घाट परियोजना पर किसान सभा : आंकडों का फर्जी वाड़ा करआदिवासियों की सहमति हासिल करना चहती है कांग्रेस सरकार

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बोध घाट परियोजना पर किसान सभा : आंकडों   का फर्जी वाड़ा करआदिवासियों की सहमति हासिल करना चहती है कांग्रेस सरकार
IMG 20200624 WA0001

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने आज आरोप लगाया कि बोधघाट परियोजना पर कांग्रेस सरकार का असली मकसद केवल उद्योगों को बिजली और पानी देना और कॉर्पोरेट मुनाफा सुनिश्चित करना है और इसके लिए वह सिंचाई के नाम पर आंकड़ों का फर्जीवाड़ा कर आदिवासी समुदाय की सहमति हासिल करना चाहती है।

आज यहां जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता
ने कहा कि आदिवासी समाज और जन संगठनों की बैठक में सिंचाई संबंधी जो जानकारियां सरकार ने रखी है, वे भ्रामक और त्रुटिपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के अनुसार एक एकड़ धान की खेती के लिए औसतन 10000 घन मीटर पानी की जरूरत होती है। इस प्रकार यदि 3.67 लाख हेक्टेयर यानी लगभग 9 लाख एकड़ ( 1 हेक्टेयर = 2.5 एकड़) जमीन को सींचना है, तो 9000 मिलियन घन मीटर या 318 टीएमसी पानी चाहिए, जबकि इस परियोजना के जरिये इंद्रावती का 168 टीएमसी पानी ही उपयोग किया जा सकता है। किसान सभा नेताओं ने पूछा कि इस सरकार के पास ऐसा कौन-सा चमत्कार है कि वह 3.67 लाख हेक्टेयर भूमि को 318 टीएमसी की जगह 168 टीएमसी पानी से सींचकर खेती करवा देगी, जबकि इतने पानी से केवल 1.72 लाख हेक्टेयर खेती की ही सिंचाई हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से कथित तौर पर लाभान्वित होने वाले गांवों और यहां होने वाली खेती के रकबे से यह आरोप साफ-साफ प्रमाणित होता है। दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के तीन जिलों के जिन 359 गांवों के सिंचाई से लाभान्वित होने का दावा किया जा रहा है, इन गांवों का सम्मिलित रकबा लगभग 5 लाख हेक्टेयर है और इन गांवों में मात्र 88000 हेक्टेयर में ही खेती होती है। इतनी कृषि भूमि के लिए 76 टीएमसी पानी की ही जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि इन तीन जिलों की जैसी भौगोलिक स्थिति है, उसमें इन 359 गांवों तक नहरों का जाल भी नहीं बिछाया जा सकता, क्योंकि इसके लिए पहाड़ों को ही काटने की जरूरत होगी और ऐसा करना पर्यावरण विनाश के नए चक्र को जन्म देगा। साफ है कि सिंचाई से ज्यादा लगभग 100 टीएमसी पानी और 300 मेगावॉट बिजली उद्योगों को ही दी जाएगी।

किसान सभा नेताओं ने कहा कि यदि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य इतनी ही भूमि की सिंचाई है, तो स्पष्ट है कि 30000 से ज्यादा आदिवासियों के विस्थापन, खरबों की संपत्ति के विनाश, 3 करोड़ से ज्यादा पेड़ों की कटाई के साथ जैव विविधता और वन्य प्राणियों के विलुप्तीकरण और हजारों करोड़ रुपयों के निवेश की कीमत पर यह परियोजना आदिवासियों के विनाश की कीमत पर कॉर्पोरेट विकास का ही मॉडल है।

किसान सभा ने कहा कि पूरी दुनिया का अनुभव यह बताता है कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के चलते पारिस्थितिकी और पर्यावरण में जो बदलाव आया है, उसके कारण अब बड़े बांध वहनीय नहीं रह गए हैं और मानव सभ्यता के लिए संकट का कारण बन गए हैं। बड़े बांधों की जगह अब विकेन्द्रीकृत सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। बोधघाट परियोजना भी इन्हीं कारणों से बंद की गई थी और अब इसे फिर से बाहर निकालना दुर्भाग्यपूर्ण है। पर्यावरण के साथ ही यह परियोजना बस्तर के पूरे आदिवासी जन जीवन, सभ्यता और संस्कृति के विनाश का प्रतीक बनेगी।

किसान सभा नेताओं ने बस्तर की आम जनता, आदिवासी संगठनों और संस्थाओं, जागरूक बुद्धिजीवियों और जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि इस परियोजना की आड़ में रचे जा रहे कुचक्र को समझें और खुलकर इसके खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करें।

SANJAY PARATE

संजय पराते

संबंधित खबरें (Similar News)