Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बस्तर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पैरा मिलिट्री के जवान ग्रामीणों ने संक्रमित जवानों के गांवों में सर्चिंग का किया विरोध

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बस्तर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पैरा मिलिट्री के जवान ग्रामीणों ने संक्रमित जवानों के गांवों में सर्चिंग का किया विरोध

हजार से अधिक ग्रामीण, भय, विरोध और मांग

YouTube video player

बीजापुर (भूमकाल समाचार) – जिले के तोड़का पंचायत में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांव के 1000 से ज़्यादा आदिवासियों ने सभा कर केंद्र सरकार के एनआरसी और सीएए कानून का विरोध करते हुए जवानों से कोरोना फैलने का खतरा बताया । ग्रामीणों ने मांग की है कि संक्रमित जवानों का गांव में गस्ती बंद किया जाय। इस आंदोलन में आदिवासियों की एक प्रमुख मांग प्रदेश और केंद्र सरकार पर आदिवासियों के हिंदू करण करने के खिलाफ भी था ।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही माओवादियों ने परिचय फेंक कर और विज्ञप्ति जारी कर बस्तर में पदस्थ अधिकांश पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के कोरोना संक्रमित होने का आरोप लगाया था । अब इसी आरोप पर बस्तर के बीजापुर के सुदूर माओवादी प्रभावित ग्राम तोड़का में 6 गांवों के बूढ़े, बच्चे, महिलाएं, हाथों में बैनर पोस्टर लिए विरोध करते नज़र आये । आदिवासी समुदाय का कहना है एनआरसी के कारण पूरे देश के नागरिकों की नागरिकता पर खतरा है । उन्होंने एनआरसी, हिंदुत्व और कोरोना पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी आवाज़ मीडिया के ज़रिए सरकार तक पहुंचनी चाहिए ।

ग्रामीणों ने अपने इस आंदोलन के दौरान लाल रंग की जगह पर काले रंग के बैनरों का इस्तेमाल किया । इन बैनरों में हाथ से लिख कर केंद्र सरकार की एनआरसी और सीएए के खिलाफ नारे लिखे गए थे वही राज्य सरकार के राम वन गमन पथ योजना के खिलाफ भी नारे लिखकर इसे संघ के द्वारा आदिवासियों के हिन्दुकरण के षड्यंत्र का आरोप लगाया गया ।

FB IMG 1596786924996

युकेश चंद्राकर

संबंधित खबरें (Similar News)