Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बस्तर के पत्रकार संतोष यादव माकपा पोलिटब्यूरो सदस्य बृंदा करात से सौजन्य भेंट करते हुए!

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बस्तर के पत्रकार संतोष यादव माकपा पोलिटब्यूरो सदस्य बृंदा करात से सौजन्य भेंट करते हुए!

IMG 20200222 WA0006

● वे हाल ही में एनआइए कोर्ट से बरी हुए हैं। उन्हें नक्सलवादी होने के आरोप में तब की भाजपा राज में गिरफ्तार किया गया था। जेल में उन्हें अमानवीय यातना दी गई थी, ताकि पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों को वे स्वीकार कर लें। वे तब #नवभारत के पत्रकार थे, लेकिन इस दैनिक समाचार पत्र ने उन्हें अपना ग्रामीण संवाददाता ही मानने से इंकार कर दिया।

● जेल के अंदर वे बहादुरी से लड़े। जमानत पर बाहर आने पर उन पर चौबीस घंटों का पुलिस पहरा बिठा दिया गया। उनकी हर गतिविधि, उनसे मिलने-जुलने वाले हर व्यक्ति पर नज़र रखी जाती थी। यदि उन्हें गांव से बाहर जाने की जरूरत भी पड़ती थी, तो पुलिस की अनुमति के बगैर नहीं जा सकते थे। उन्हें बताना पड़ता था कि वे ठीक-ठीक कब तक लौटेंगे। जेल से बाहर उनकी जिंदगी जेल से भी बदतर और अमानवीय थी।

● बृंदा से उन्होंने बताया कि कई बार उन्होंने आत्महत्या करने की सोची, लेकिन ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं कर पाए कि उन्हें अहसास था कि और भी आदिवासी हैं, जिनकी जिंदगी उनसे भी ज्यादा बदतर है। आदिवासियों को इस स्थिति से निकालने में वे कुछ भूमिका अदा कर सकते हैं।

● बरी होने के बाद उन्होंने आज़ादी और उन्मुक्त हवा का अहसास किया। उन्होंने फिर ठाना कि आदिवासियों के लिए आवाज़ उठाना है, अपनी कलम चलाना है। आज वे फिर गांव, खेती-किसानी, आदिवासी समाज, मानवाधिकार, शोषण की समस्याओं पर लिख रहे हैं, पहले से दुगुने उत्साह से।

● वे व्यापक और देशव्यापी आदिवासी आंदोलन से जुड़ना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि प्राकृतिक संसाधनों की बस्तर में जो लूट हो रही है, उसके खिलाफ और प्रखरता से आवाज़ बुलंद की जाएं।

उनकी इस जिजीविषा का हम सब स्वागत करते हैं!!

संबंधित खबरें (Similar News)