Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बस्तर के आदिवसियों की अधिग्रहित जमीन वापस लौटाने के छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले की गूंज सात समंदर पार तक- डॉ. विनय

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बस्तर के आदिवसियों की अधिग्रहित जमीन वापस लौटाने के छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले की गूंज सात समंदर पार तक- डॉ. विनय
2223

इस ऐतिहासिक फैसले पर ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ लार्डस करेगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सम्मानित

चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में टाटा सयंत्र लगाने के लिए स्थानीय आदिवासियों की अधिग्रहित ज़मीन को लौटाने की गूंज केवल भारत मे ही नही बल्कि सात समंदर पार विदेशों में भी हो रही है। आगामी 19 मई को ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सम्मानित करने का निर्णय लिया है ।

इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने भी मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार प्रकट कर उनके कार्य को सराहा है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले के साथ-साथ नरवा, गरवा, घुरवा, औऱ बाड़ी के कांसेप्ट को अमलीजामा पहनाने पर प्रशस्ति पत्र भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा व ऐतिहासिक निर्णय लिया। बस्तर में टाटा सयंत्र लगाने के नाम पर आदिवासियों की ज़मीन अधिग्रहित की गई थी लेकिन टाटा ने जमीन पर न तो प्लांट लगाया और न ही पूर्व की भाजपा सरकार आदिवासियों की ज़मीन को वापस किया। डॉ. विनय ने कहा कि ये राज्य की पहली सरकार है जिन्होंने आदिवासियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए इस तरह का सराहनीय कार्य किया। यह पहला मौका होगा कि छत्तीसगढ़ के कोई मुख्यमंत्री इंग्लैंड के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।

संबंधित खबरें (Similar News)