Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बसों के न चलने के पीछे का ‘खेल’

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बसों के न चलने के पीछे का ‘खेल’
IMG 20200520 WA0001
फ़ोटो: गोकुल सोनी जी के फेसबुक वॉल से साभार

प्रफुल्ल ठाकुर

पिछले दो दिनों से इस बात को समझने में लगा था कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद दर्जनों बसें खड़ी तो कर दी गई हैं, मगर उन्हें भेजा क्यों नहीं जा रहा ? इस दो दिनों में आरटीओ और फ़ूड विभाग के जिन आधिकारिक सूत्रों से बातचीत हुई, उससे पता चला कि इसके पीछे बहुत बड़ा खेल है।

सूत्रों की मानें तो जिला प्रशासन ने आरटीओ को बोलकर प्राइवेट ऑपरेटर्स की बसें लगाई हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रसाशन के बड़े अधिकारी अपने मातहत छोटे अधिकारियों के जरिये आरटीओ और फ़ूड विभाग के अधिकारियों के माध्यम से बसों में खुद ही डीजल डलवाने बस ऑपरेटर्स पर दबाव डाल रहे हैं। मतलब उनकी बसों का किराया तो मिलना नहीं है, ऊपर से डीजल डलवाने भी कहा जा रहा है।

मतलब बस का किराया और डीजल का पैसा जिला प्रशासन बस ऑपरेटर्स को नहीं देगा। लेकिन बताया जा है कि इसका पूरा बिल सरकार को सबमिट होगा और इसका पैसा जिला प्रसाशन की जेब में जायेगा। अगर कोई बस ऑपरेटर हो-हल्ला किया तो लॉकडाउन के बाद चलना तो उसे रोड पर ही है, बोलकर धमकाया जा रहा है। बसें इसलिए नहीं चलाई जा रही हैं कि बस ऑपरेटर्स को ज्यादा खर्च न करना पड़े। आख़िर बिल तो उन्हीं का लगेगा न। इसलिये उनका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि खड़ी बसों की गिनती भी चल रही बस में की जा रही है। उसके डीजल का बिल भी बकायदा जमा हो रहा है। हजारों बेबश- लाचार मजदूर सड़क पर परेशान हैं और अधिकारी, जेब भरने में लगे हैं। गजब बेशर्म अधिकारी हैं भाई। ये पैसों से नहीं, मजदूरों की हाय से अपनी तिजोरी भर रहे हैं। सब निकलेगा एक दिन। देख लेना।।

मुख्यमंत्री जी देखिए आपके अधिकारी कौन सा खेल खेल रहे हैं ? ये सिर्फ जनता के साथ नहीं, आपके साथ भी खेल रहे हैं।

IMG 20200520 WA0002

प्रफुल्ल ठाकुर

संबंधित खबरें (Similar News)