Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बड़ी खबर : भाजपा नेता प्रकाश बजाज गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ के मामले में हुई गिरफ़्तारी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत के माने जाते हैं बेहद करीबी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बड़ी खबर : भाजपा नेता प्रकाश बजाज गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ के मामले में हुई गिरफ़्तारी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत के माने जाते हैं बेहद करीबी
prakash bajaj

रायपुर. महिला से छेड़छाड़ के मामले में बीजेपी के महामंत्री व आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बजाज को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक धारा 354 और 506 में आज मामला दर्ज होते ही सिविल लाइन पुलिस ने प्रकाश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि इसके पूर्व महिला किरण मगर ने ही प्रकाश बजाज पर ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था. 

भाजपा नेता प्रकाश बजाज पेशे से बिल्डर हैं. साथ ही प्रकाश बजाज भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के बेहद करीबी माने जाते हैं. साथ ही आपको बता दें कि 33 वर्षीय महिला किरण मगर ने आरोप लगाया था कि घर दिलाने के नाम पर उनसे प्रकाश बजाज ने 10 लाख रुपए ऐंठ लिए. शिकायत पत्र में किरण मगर ने बताया था कि प्रकाश बजाज से उसकी मुलाकात दो साल पहले भाजपा नेता मोहन मोटवानी के जरिए हुई थी. 

उन्होंने प्रकाश बजाज को अपना भाई बताते हुए कहा था कि बजाज उन्हें घर दिला देगा. सौदे के मुताबिक साढ़े 7 लाख रुपए नकद और ढाई लाख रुपए का चेक प्रकाश को दिया था. इसके अलावा बजाज ने घर फाइनेंस कराने उनके बैंक खाते का स्टेटमेंट और आइटीआर फाइल भी लिया था. महिला के अनुसार मामला 2016 का है. 

जब भी वह घर के बारे बजाज से बात करती हैं तो वह आनाकानी कर टालमटोल करते रहे. महिला का आरोप है कि वह जब भी अपने पैसों की मांग करती थी तो प्रकाश बजाज पैसा वापस करने के लिए उसे अकेले में बुलाता था.

संबंधित खबरें (Similar News)