Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बड़ी खबर : अमरजीत भगत होंगे भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के 13वें मंत्री, शनिवार को लेंगे राजभवन में शपथ

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बड़ी खबर : अमरजीत भगत होंगे भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के 13वें मंत्री, शनिवार को लेंगे राजभवन में शपथ
amarjeet

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के 13वें मंत्री के तौर पर शनिवार को अमरजीत भगत शपथ लेंगे. इसके लिए राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई है.

भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल के गठन के बाद से 13वें मंत्री को लेकर कयासों का दौर जारी था. तमाम चर्चाओं के बीच आखिरकार छह महीने बाद सीतापुर विधायक अमरजीत भगत के मंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. अमरजीत को लेकर चर्चा थी कि उन्हें पीसीसी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. कांग्रेस के सूत्र इस बात की तस्दीक भी करते हैं कि उनके नाम पर लगभग सहमति भी बन गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर संगठन के भीतर बदले समीकरणों के बाद कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया.

मोहन मरकाम के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही अमरजीत भगत का मंत्री बनना तय माना जा रहा था. जैसे ही मोहन मरकाम को पीसीसी की जिम्मेदारी दिए जाने का औपचारिक ऐलान किया गया, ठीक उस वक्त अमरजीत भगत के शपथग्रहण की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. टी एस सिंहदेव और प्रेमसाय सिंह टेकाम के बाद अमरजीत भगत तीसरे चेहरे होंगे, जिन्हें भूपेश मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है.

अमरजीत भगत का राजनीतिक सफर

अमरजीत सिंह भगत को कांग्रेस पार्टी ने पहली बार 2003 के विधानसभा चुनाव में सीतापुर से मैदान में उतारा. इस चुनाव में अमरजीत ने बीजेपी प्रत्याशी राजाराम भगत को हराया और पहली बार विधायक बने. इसके बाद 2008 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के गणेशराम भगत, 2013 के चुनाव में बीजेपी के राजाराम भगत और 2018 के चुनाव में बीजेपी के ही प्रत्याशी गोपाल राम को हराया और लगातार चौथी बार विधायक बने है.

अमरजीत वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश आदिवासी समाज के अध्यक्ष हैं. इससे पहले वे यूथ कांग्रेस और आदिवासी विकास परिषद में भी प्रमुख जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. सरगुजा में कांग्रेस को फिर से मजबूत करने में इनकी भूमिका अहम मानी जाती है. 15 साल बाद प्रदेश में सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्री बनाए जाने की अटकलें चल रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था. अब प्रदेश के 13 वें मंत्री बनाए जाने पर पार्टी की सहमति बन गई है.

संबंधित खबरें (Similar News)