Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

बचेगा या उजड़ेगा जिंदल का ऊर्जा नगर महाजेन को आबंटित गारे पेलमा सेक्टर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
बचेगा या उजड़ेगा जिंदल का ऊर्जा नगर महाजेन को आबंटित  गारे पेलमा सेक्टर
images 6 2


महाजेनको को आबंटित गारे पेलमा सेक्टर II कोल ब्लॉक के माइनिंग क्षेत्र के अंदर जिदल पावर लिमिटेड तमनार का विशाल उर्जानगर भी आ रहा है | लगभग १५० एकड़ में बनी इस पाश कालोनी में ५५५ फ्लैट व् बंगले हैं | इसके साथ ही सी.बी.एस.ई मान्यता प्राप्त शानदार सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी इसी कालोनी में संचालित है जंहा जिंदल के अधिकारीयों व् कर्मचारियों के बच्चे पढ़ते हैं | इसके अलावा इस पाश कालोनी में बड़े बड़े पार्क व् मंदिर भी हैं |


२००६ में बने इस उर्जानगर को लेकर इसके अस्तित्व पर अब सवाल उठने लगे हैं | यद्यपि महाजेनको ने जन सुनवाई के लिये तैयार की गई ई.आई.ए. रिपोर्ट में इसका जिक्र तक नहीं किया है | लेकिन ई.आई.ए. रिपोर्ट में माइनिंग क्षेत्र के दिये गये नक़्शे को गूगल अर्थ में बड़ा कर देखा जाये तो उर्जानगर साफ साफ दिखता है |

नक्शा

IMG 20190604 220156


क्या लगभग १५० एकड़ में बनी इस पाश कालोनी को महाजेनको अधिग्रहण करेगा ? यदि करता है तो उसके लिये यह काम आसान नहीं होगा | ये कोई निरीह आदिवासी की जमीन – मकान नहीं है जिसे भूअर्जन से आसानी से लिया जा सकेगा | जिंदल जैसी बड़ी व् ताकतवर कंपनी आसानी से इसे अपने हाथों से नहीं जाने देगी | चाहे इसके लिये उसे सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े | कारण साफ है हजारों की संख्या में इस कालोनी में रहने वाले जिंदल की अधिकारी कर्मचारीयों के लिये दूसरी कालोनी के लिये तमनार में जगह मिलना ही मुश्किल है | साथ ही साथ स्कूल में पढने वाले बच्चों के भविष्य का भी है |


दूसरी तरफ यदि महाजेनको उर्जानगर को छोड़ कर माइनिंग करता है तो उसे इसके लिये कम से कम २०० एकड़ जमीन तो छोडनी ही पड़ेगी और इतने बड़े क्षेत्र से निकलने वाले लाखों टन कोयले से हाथ धोना पड़ेगा | जिसकी कीमत अरबों, खरबों में अनुमानित है |
ताजूब की बात है कि जन सुनवाई के लिये ई.आई.ए. रिपोर्ट पर्यावरण विभाग के पास साल भर पहले से आ चुकी थी लेकिन उसने जिला प्रशासन को इस महत्वपूर्ण तथ्य से अवगत नहीं करवाया और आनन् फानन में जन सुनवाई की तिथी निर्धारित करवा ली | यदि रायगढ़ कलेक्टर के संज्ञान में यह बात आई होती तो शायद वे कंपनी से इस बारे में सवाल जरुर करते और हो सकता है माइनिंग प्लान दुबारा बनाने कहते !


बहरहाल उर्जानगर का भविष्य आने वाला समय ही तय करेगा | तब तक कयास तो लगाये ही जाते ही रहेंगें |

IMG 20190604 220219


रमेश अग्रवाल
जन चेतना रायगढ़

संबंधित खबरें (Similar News)