Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवांगन पर हमला.पत्रकारों की सुरक्षा का सवाल और सरकार की जिम्मेदारी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवांगन पर हमला.पत्रकारों की सुरक्षा का सवाल और सरकार की जिम्मेदारी
FB IMG 1562518072621

उत्तम कुमार, सम्पादक दक्षिण कोसल

छत्तीसगढ़ में लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार सप्ताह भर में चार पत्रकार अस्पताल में और 22 से ज्यादा पर फर्जी मामले चल रहे हैं। राजनांदगांव के जाने माने फोटो जर्नलिस्ट मनोज देवांगन पर जानलेवा हमला किया गया है मनोज के सिर पर गम्भीर चोटें आई है। मनोज ने प्रेस वार्ता में बताया है कि हर दिन की तरह सुबह पेपर वितरण के समय आरोपी राजीव ने उनके सिर पर लोहे की छड़ से जानलेवा हमला कर दिया साथ ही उसने जान से मार देने की धमकी भी दी है।उन्होंने बताया कि अगर वह जान बचाकर नहीं भागता तो उसे वहीं जान से मार दिया जाता। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है लेकिन इन पंक्तियों के लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई हो सकी है।

पत्रकारों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद सरकार ने बार-बार दावा किया था कि छत्तीसगढ़ में अब पत्रकारों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और ना ही उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज होंगे। फिर से पत्रकार पत्रकार सुरक्षा कानून कि बात कर रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराने के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और है। हालात पहले जैसे ही हैं। पत्रकारों के उत्पीडऩ के खिलाफ छत्तीसगढ़ में पत्रकार लगातार आंदोलित हैं। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकारों ने भाजपा कार्यालय और प्रेस क्लब के सामने लगातार अनवरत प्रदर्शन किया था। पत्रकार छत्तीसगढ़ में अपनी सुरक्षा को लेकर सरकार और जिम्मेदारों से सवाल करने में लगे हैं। पर इन सबके बीच एक बार फिर छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

संबंधित खबरें (Similar News)