Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

फर्जी ग्राम सभा की होगी जांच, 13 नम्बर के खनन पर रोक , जंगल की अवैध कटाई के लिए बनी जांच समिति

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
फर्जी ग्राम सभा की होगी जांच, 13 नम्बर के खनन पर रोक , जंगल की अवैध कटाई के लिए बनी जांच समिति
IMG 20190611 WA0018

किरन्दुल । छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग ने बैलाडीला के निक्षेप 13 में अडानी की कम्पनी द्वारा अवैध रूप से वृक्षों की कटाई किये जाने की शिकायत की जांच के लिए एक उच्च स्तर की समिति की घोषणा कर दी है वही दन्तेवाड़ा कलेक्टर को 13 नम्बर में परियोजना के कार्यों पर रोक लगाने का निर्देश देते हुए 2014 में हिरोली ग्राम में हुए कथित ग्रामसभा की जांच करने का निर्देश दिया है ।

IMG 20190611 WA0017

इसके पहले आज लगातार 5 दिनों से आंदोलनरत आदिवासियों के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद दीपक बैज , बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, अरविंद नेताम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात किया , तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंदोलन रत आदिवासियों की मांग से सहमति जताते हुए फर्जी ग्राम सभा की जांच कराने व अडानी को खोदाई सौंपने पर पुनर्विचार करने तथा केंद्र को पत्र लिखने की बात कही थी ।

IMG 20190611 WA0016

वर्षों बाद प्रदेश में एक गांधीवादी आंदोलन की सफलता ने पूरे प्रदेश में एक स्फूर्ति पैदाकर दी है । किरन्दुल के इस आंदोलन में समाज के सभी वर्गों ने जिस तरह से राशन और अन्य व्यवस्था में शयोगकीय उसकी भी तारीफ हो रही है। इस आंदोलन में पूरे समय सोनी सोरी, लिंगाराम सोरी उपस्थित रहे , वही सत्ता पक्ष से बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी , सुकमा जिले पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी भी उपस्थित रहे , जबकि जोगी कांग्रेस के अमित जोगी और अजीत जोगी ने भी सक्रिय रूप से आंदोलन में शिरकत किया ।।

संबंधित खबरें (Similar News)