Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के ओएसडी रहे बिसेन की पत्नी की हुई थी अवैध नियुक्ति , प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के ओएसडी रहे बिसेन की पत्नी की हुई थी अवैध नियुक्ति , प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा
IMG 20190725 WA0002

एनआरडीए के तत्कालीन सीईओ रजत कुमार को नोटिस थमाने की तैयारी , कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने की थी शिकायत

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ओएसडी रहे अरूण बिसेन की पत्नी जागेश्वरी बिसेन की एनआरडीए में सेवा देने वाली एक कंपनी में नियुक्ति की पड़ताल पूरी हो गई है। प्रारंभिक जांच में जागेश्वरी बिसेन की नियुक्ति गलत पाई गई है। बताया गया कि जागेश्वरी बिसेन आईटी विशेषज्ञ के पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता नहीं रखती हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार अब एनआरडीए के तत्कालीन सीईओ को जवाब-तलब कर सकती है। 

मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे अरूण बिसेन कई तरह की जांच से घिरे हैं। उनकी पत्नी जागेश्वरी बिसेन की एनआरडीए में सेवा देने वाली कंपनी में नियम विरूद्ध नियुक्ति की शिकायत भी हुई थी। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर लिखित में शिकायत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्य सचिव सुनील कुजूर से पड़ताल के लिए कहा था। 

बताया गया कि आवास एवं पर्यावरण विभाग की विशेष सचिव ने इस सिलसिले में एनआरडीए के सीईओ से जांच कर रिपोर्ट मांगी थी।  जांच चार बिंदुओं पर जांच कराई गई, जिसमें जागेश्वरी बिसेन की नियुक्ति में अनियमितता की पुष्टि हुई है। यह भी बताया गया कि प्राधिकरण के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टस सपोर्ट सर्विसेस के लिए अनुबंधित सलाहकार संस्था के साथ संपादित अनुबंध के अनुसार स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों के संचालन के लिए आईटी कंसलटेंट की जरूरत महसूस होने पर सलाहकार के चयन के लिए योग्यता निर्धारित करते हुए सलाहकार संस्था मेसर्स ली एसोसिएट से योग्य उम्मीदवारों की बॉयोडाटा चाहा गया था। योग्यता में एमसीए या फिर बीई व बीटेक के साथ-साथ पांच से सात साल का अनुभव मांगा गया था। 

सलाहकार संस्था द्वारा जागेश्वरी बिसेन का अनुभव प्रमाण पत्र अग्रेषित किया गया और उनकी नियुक्ति आईटी विशेषज्ञ के पद पर कर दी गई है। जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बॉयोडाटा मिलने के बाद प्रस्तावित उम्मीदवार का साक्षात्कार भी नहीं लिया गया। इस सिलसिले में कोई नस्ती उपलब्ध नहीं है। यही नहीं, प्रोफेशनल इंस्टीटयूट ऑफ इंजीयरिंग और टेक्नालॉजी में कुल तीन वर्ष सात माह में प्रोफेसर कम्प्यूटर साइंस और कंसोल इंडिया कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड में कुल एक वर्ष तीन माह का अनुभव होना बताया गया है। 
इस तरह जागेश्वरी बिसेन द्वारा 4 वर्ष 10 माह 18 दिन का अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया है। जबकि प्राधिकरण द्वारा उपरोक्त पद के लिए पांच से सात वर्ष का अनुभव चाहा गया था।

 जागेश्वरी बिसेन को एक लाख रूपए महीने के वेतन पर रखा गया था। सरकार बदलने के बाद जागेश्वरी बिसेन ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद एनआरडीए के तत्कालीन सीईओ रजत कुमार को नोटिस देने की तैयारी चल रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित खबरें (Similar News)