Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पुलिस की यह कैसी भाषा ?

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पुलिस की यह कैसी भाषा ?

“तोड़ देंगे तुम्हारे शरीर का कोना-कोना।
मगर नहीं होने देंगे तुमको कोरोना।”

गिरीश पंकज

छत्तीसगढ़ में 28 तारीख तक के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इस बीच प्रशासन ने लोगों को घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी है। यहां तक तो ठीक है कि पुलिस लोगों को सतर्क करने के लिए सड़कों पर घूम रही है । लेकिन मैंने रायपुर और अंबिकापुर के जो वीडियो देखे, उसे देख कर लगा कि कुछ अति हो रही है। हम कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं, पाकिस्तान या चीन से युद्ध नहीं कर रहे हैं या कोई साम्प्रदायिक दंगे नहीं हो रहे हैं कि उसके लिए सड़कों पर पुलिस को हथियारों के साथ तैनात होकर निकलना पड़े। रायपुर में पुलिस की गाड़ी हथियारों से लैस पुलिस वाले सड़कों पर घूमते नजर आए, तो अंबिकापुर में भी पुलिस वाले सड़कों पर गश्त करते हुए लाउडस्पीकर से उद्घोषणा कर रहे थे,
“तोड़ देंगे तुम्हारे शरीर का कोना-कोना।
मगर नहीं होने देंगे तुमको कोरोना।”
उसके बाद यह भी कह रहे थे, “आपके अच्छे के लिए हम बोल रहे हैं”। मैं पूछना चाहता हूं, यह कैसी भाषा है ? ये पुलिस के कैसे संस्कार हैं कि वह अपनी ही जनता से इस भाषा मे बात करे? इसी आचरण को देखकर लोग कहते हैं हमारे देश में लोकतंत्र अभिशप्त हो गया है। कहने को हम आजाद हैं लेकिन आज भी पुलिस की मानसिकता अंग्रेजों वाली ही बनी हुई है। कोरोना से बचाव के लिए पुलिस यह भी तो कह सकती थी कि “आप सब घर पर रहिए ।…बाहर मत निकलिए क्योंकि कोरोना किसी को नहीं पहचानता।… वह किसी को भी संक्रमित कर सकता है।… आप बाहर मत निकलिए वरना हमें कड़ी कार्रवाई करनी पड़ सकती है।” छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्रालय को इस तरह का व्यवहार करवाने वालों का संज्ञान लेना चाहिए और उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। अंततः निवेदन : पुलिस मित्र बने, मित्र !

संबंधित खबरें (Similar News)