Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पीने के पानी के लिए झरिया का सहारा , वह भी 2 किमी दूर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पीने के पानी के लिए झरिया का सहारा , वह भी 2 किमी दूर

पखांजुर – कहते है “जल ही जीवन है” परंतु पिछले 40 सालों से इसी जल से अपनी प्यास बुझाने के लिए कोयलीबेड़ा ब्लॉक के ईरकबूटा पंचायत के नवागांव ग्राम के ग्रामीण रोजाना अपनी ज़िन्दगी ख़तरे में डालते आ रहे है ।

YouTube video player


ग्रामपंचायत ईरकबूटा के 40 परिवार के लगभग 350 सदस्य नवागांव में रहते है और जिनके लिए सरकार द्वारा आज तक एक हैंडपम्प तक की व्यवस्था नहीं की गयी है बरहाल ये ग्रामीण आज़ादी के 71 साल बाद भी झरिया का पानी पीने को मजबूर है । नवागांव के ग्रामीण पीने के पानी के लिए गांव से 2 किलोमीटर दूर स्थित बने एक गढ्ढे के पानी पर निर्भर है परंतु ईस गढ्ढे के पानी में कई जहरीले जीव तैरते है और यहां पानी बेहद दूषित है ।
ग्रामीणों को मजबूरन अपनी प्यास बुझाने के लिए इसी गढ्ढे के पानी को पीना पड़ता है , जिससे आये दिन ग्रामीण गंभीर बीमारियों का शिकार होते है । अब तक इसी दूषित पानी के चलते कई जाने भी जा चुकी है पर इन ग्रामीणों की समस्या यही खत्म नहीं होती जिस गढ्ढे से ग्रामीण पानी निकालते है उसकी गहराई बहुत ज़्यादा है लिहाज़ा ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर गढ्ढे की दीवार के सहारे नीचे उतरना होता है ।
गढ्ढे में पानी की मात्रा इतनी कम होती है कि चंद बर्तनों में पानी भरने के बाद खाली हो चुके गढ्ढे में फिर से पानी भरने के लिए ग्रामीणों को कई घंटे इन्तेज़ार करना होता है । पानी के अभाव में ग्रामीण यहां पिछले 40 सालों से पक्के मकान तो दूर बाँस से बने अपने झोपड़ों में मिट्टी का लेप तक नहीं लगा पाते ।
यह विकलांग भी पानी की समस्या के आगे इस कदर मजबूर है कि घुटनों के बल मिलों तक सर पे पानी से भरे बर्तन ढोकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर है । ग्रामीणों के ऊँगलियों पर लोकतंत्र की स्याही अब भी मौजूद है । साथ ही उनका कहना है कि उन्हें देश के लोकतंत्र पर विश्वास है इसलिए वो प्रत्येक चुनाव में अपना मतदान करते और उम्मीद करते है कि कभी न कभी उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा ।
परंतु आज 40 साल बाद भी ये बेबस ग्रामीण झरिया का पानी पीने को विवश है ।। यह गांव वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव सिंह उसेण्डी के चुनाव क्षेत्र में आता है और लगातार उनके पास नल की व्यवस्था की गुहार लगाई जाती रही है परंतु हर बार उनकी फ़रियाद सत्ता के गलियारों में खो गयी है । 15 साल बाद प्रदेश में सरकार बदली है ,नयी सरकार ने कई घोषणाएं भी की है पर ये देखना होगा कि बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बीच इन ग्रामीणों की ये छोटी सी फ़रियाद आख़िर कब सुनी जाएगी और कब ईस गाँव की तस्वीर बदल पायेगी ।

FB IMG 1556201756253 1

कोयलीबेड़ा से राजेश हालदार की रिपोर्ट

संबंधित खबरें (Similar News)