Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पामेड़ में पुल समेत बह गई बारह करोड़ की नई सड़क* बारिश के कहर से तेलंगाना से कट गए छत्तीसगढ़ के कई गांव

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पामेड़ में पुल समेत बह गई बारह करोड़ की नई सड़क*  बारिश के कहर से तेलंगाना से कट गए छत्तीसगढ़ के कई गांव
IMG 20190815 WA0003

बीजापुर से गणेश मिश्रा की रिपोर्ट

बीजापुर। पिछले पंद्रह-बीस दिनों से जिले में हो रही मूसलाधार बारिश का खास असर देखने को मिला है। जहां यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद रहा तो कई इलाकां में नुकसान का सबब भी बना हैं। इसका जीता-जागता नजारा तेलंगाना की सीमा पर बसे पामेड़ में देखने को मिला। जहां पर बारिश नवनिर्मित सड़क समेत पुल को बहा ले गई। जबकि करीब आठ माह पहले ही इस सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ था और इसके माध्यम से तेलंगाना के चेरला शहर को जोड़ा गया था।

IMG 20190815 WA0004
       इस सड़क के बनने से आवागमन की सुविधा बढ़ गई थी, परंतु पुल समेत सड़क के बह जाने से अब इलाके के लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। बारिश के दिनों में टापू में तब्दील होने वाले बीजापुर जिले के पामेड़ को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तात्कालिन कलेक्टर डॉ अययाज ताम्बोली और एसपी केएल धु्रव के अथक प्रयासों के बाद पामेड़ से तिप्पापुरम तक पक्के सड़क का निर्माण किया गया। 12 करोड़ की लागत से बनने वाले 10 किमी लम्बे सड़क के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी बीजापुर के दिग्गज कांग्रेसी नेता जय कुमार नायर के कंस्ट्रक्शन कंपनी शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन को दिया गया। 

         आठ माह पहले ही शुरू हुए इस सड़क की पोल पहले बारिश में खुल गई थी, जब सड़क जगह-जगह धसक कर टूट गई थी । अब एक बार फिर से मूसलाधार बारिष के बाद पामेड़ और धरमाराम के बीच पामेड़ गांव से महज 200 मीटर दूर खेतों के बीच यह सड़क पुल समेत पूरी तरह बह गई है। जिसके चलते धरमाराम इलाके के दर्जनां गांव नदी और इस बहे हुए पुल और सड़क के चलते पामेड़ और तेलंगाना से पूरी तरह कट चुके हैं। पिछले दफे जब  इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, तब जिला प्रशासन और जिला निर्माण समिति ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच भी करवाई थी, परंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिणामस्वरूप इस बार प्रशासन द्वारा मामले को दरकिनार करने के चलते पुल और सड़क पूरी तरह बह गई। 

            इस मामले में कंस्टक्षन कंपनी के ऑनर जय कुमार नायर का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान ही शासन-प्रशासन को अवगत करवाया गया था कि नई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है और जब तक सड़क में निर्मित पुल-पुलियों में रिटर्निंग वॉल का निर्माण नहीं कराया जाएगा, तब तक बरसात के दिनों में सड़क के धसकने और पुल-पुलियो के ढहने का खतरा बना रहेगा। ( खबर नई दुनिया में प्रकाशित है )

IMG 20190727 WA0012

गणेश मिश्रा

संबंधित खबरें (Similar News)