Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पहली बारिश में ही शासकीय प्राथमिक शाला आड़मुड़ा हुआ बेहाल

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पहली बारिश में ही शासकीय प्राथमिक शाला आड़मुड़ा हुआ बेहाल

कीचड़ भरे रास्ते से परेशान बच्चे…आखिर कैसे ‘स्कूल चलें हम…?’.लगभग 50 लाख की लागत से .ntpc लारा प्रबन्धन ने बनवाया था स्कूल

IMG 20190704 WA0001

नीतिन सिन्हा रायगढ़ से

रायगढ़:- जिले में मानसून ने भले काटने की जल्दीबाजी में शाला भवन अजर आहता निर्माण में बरती ही कुछ धांधलियों पर उद्योग प्रबन्धन का उचित ध्यान नही गया।। जिसका दुष्परिणाम यह रहा कि स्कूल भवन ने मुख्य द्वार के पास ntpc प्रबन्धन के द्वारा 12-15 फ़ीट चौड़ी तथा 5 फिट गहरी ड्रेन खोद कर छोड़ दी गई। जिसका निर्माण न हो पाने की वजह से प्राथमिक शाला भवन तक बच्चे और शिक्षक पहुंच नही पा रहे हैं। तीन दिनों से जारी बारिश की वजह से स्कूल के मुख्य द्वार पर खोदे गए ड्रेन से निकाली गई मिट्टी दलदल में बदल गई।। जिसे पार कर स्कूल भवन तक जाना किसी चुनौती से कम नही है।। यही वजह रही कि मानसून के प्रथम चरण की बारिश के बीच स्कूल बीते दो दिनों से बन्द पड़ा हुआ है।।स्कूल भवन निर्माण में कुछ अन्य खामियां भी पाई गई है जो बारिश के होते ही सामने दिखने लगी है। स्कूल भवन का प्रांगण(मैदान) जिसे नई मिट्टी से पाटा गया है वह भी अधिकांश जगहों पर कीचड़ भरे दलदल में तब्दील हो गया है।। बहरहाल बारिश के बीच आज सुबह जब कुछ उत्साही बच्चे स्कूल भवन पहुंचे तो कल की तरह आज भी स्कूल भवन को बंद पाया। स्कूल के मेंन-गेट के पास कीचड़ में घुसकर खड़े कुछ बच्चों को जब किसी जागरूक नागरिक ने देखा तो उसने सोशल मीडिया में यूनिफार्म में खड़े इन नन्हे मुन्हे बच्चो की तस्वीरें इन दो लाइनों के साथ पोस्ट कर कि ” कीचड़ भरे रास्ते….आखिर कैसे स्कूल चलें हम”

सोशल मीडिया में वायरल हुई यह तस्वीर जैसे ही मीडिया कर्मियों तक पहुँची सबने अपने अंदाज में खबरें बनानी शुरू कर दी।। वही हमने भी बच्चों की समश्या को लेकर ntpc के pro अरूण मिश्रा से बात की तो उन्होंने कहा आप(मीडिया) के माध्यम से जैसे ही हम तक स्कूल के बच्चों की परेशानी सामने आई हमने पूरी जिम्मेदारी के साथ वहां सुधार कार्य प्रारम्भ करवा दिया है।। हम अपनी तरफ से बच्चों और शिक्षकों को हुई समश्या के लिए खेद प्रकट करते है। भविष्य में स्कूल की व्यवस्था में कोई चूक न हो इस बात का पूरा ध्यान ntpc प्रबन्धन रखेगा।।

IMG 20190704 WA0000

इधर हमने स्थानीय ग्रामीणों से ntpc के pro के कथन की पुष्टि भी करवा ली और पाया कि वास्तव में ntpc प्रबंधन ने सुधार कार्य शुरू करवा दिया है।।

संबंधित खबरें (Similar News)