Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पर जमानत कौन कराएगा ? – आज की कविता

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पर जमानत कौन कराएगा ? – आज की कविता

सोनू रुद्र मंडावी ने आडम्बर और मनुवाद से लड़ते हुए अपनी जान दे दी । बहुत कम उम्र में उसने अपनी पहचान व्यवस्था के विपरीत धारा में चलते हुए बनाई । उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा आज शनिवार को शाम 6:00 बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल जीडीसी कॉलेज बिलासपुर में रखी गई है। इस नौजवान क्रांतिकारी युवा कवि के कुछ चंद पंक्ति –

IMG 20191012 WA0000

लिख तो मैं भी सकता हुं साहब
पर जमानत कराएगा कौन ?

असमानता, शोषण की राह लिखुं
या दमनकारियों की वाह लिखुं,
कल्लुरी की जीत लिखुं
या खामोश आदिवासियों को मृत लिखुं।
नक्सलियों के कुकर्म लिखुं
या महिलाओं का दुष्कर्म लिखुं

लिख तो मैं भी दुं साहब
पर लगी आग बुझाएगा कौन ?
मेरा तो आदिवासी होना ही काफी है मेरी हत्या के लिए
नक्सली व मुखबीर होना तो बस बहाना है।
मेरी माटी पर है नजर तुम्हारी
विकास व समसरता तो बस फसाना है।।
छिन लेना चाहते हैं सारी सम्पदाएं मुझसे ,
जो प्रकृति ने मुझे दिया प्यार से ,
मैनें सरंक्षण किया सबका
पर अब लूटना चाहते हैं व्यापार से।।

—-सोनू मरावी “रुद्र”

संबंधित खबरें (Similar News)