Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पत्रिका अखबार का काला पानी संस्करण बंद

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पत्रिका अखबार का काला पानी संस्करण बंद
IMG 20200710 WA0003

आज से डेढ़ साल पहले जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थीं तब मेरा तबादला कोयम्बटूर ( तमिलनाडु ) कर दिया गया था. यहां कुछ दिन मैंने संपादकीय प्रभारी के तौर पर काम किया, लेकिन ठीक विधानसभा चुनाव के पहले जयपुर में पदस्थ एक वरिष्ठ संपादक ने मुझसे फोन पर कहा कि मैंने चाउंर वाले बाबा… ओ… दारूवाले बाबा जैसा राजनीतिक गाना क्यों गाया? संपादक का कहना था कि एक पत्रकार अगर प्रेमगीत गा लेगा तो फब जाएगा, लेकिन उसे राजनीतिक गाना नहीं गाना चाहिए.

खैर… महान संपादक से लंबी बहस के बाद मुझे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. इधर आज यह खबर मिली हैं कि राजस्थान पत्रिका के कोयम्बटूर ब्रांच पर हमेशा-हमेशा के लिए ताला लग गया है तो दिल को थोड़ी तसल्ली मिली.

कोयम्बटूर ब्रांच के बंद हो जाने की खुशी इसलिए भी हैं क्योंकि इसमें उन लोगों का ही तबादला किया जाता था जिन्हें सजा देनी होती थीं. जब मैं कोयम्बटूर ज्वाइन करने पहुंचा तब पता चला कि वहां पहले से ही ऐसे साथी कार्यरत थे जिन्होंने मजीठिया वेतनमान के लिए संस्थान के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कर रखा है. जो भी साथी इधर-उधर के इलाकों से यहां पहुंचते थे उन्हें यह महसूस होता था कि वे अंडमान-निकोबार पहुंच गए हैं. मैं भी इस द्वीप समूह का हिस्सा था…मगर थोड़े दिनों के लिए.

IMG 20200710 WA0004

इस बीच संस्थान में ही कार्यरत कुछ वरिष्ठजन मुझे यह भी समझाइश देते थे कि अगर मैं डाक्टर रमन सिंह और सुपर सीएम से क्षमा मांग लूंगा तो… चुनाव परिणाम के बाद मेरी रायपुर वापसी संभव है. ये वरिष्ठजन मुझे माफी मांगने वाला वीर सावरकर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका यह ख्वाब पूरा नहीं हो पाया.

इधर छत्तीसगढ़ के अमन और इंसाफ पसंद संवाददाताओं की तरफ से जो खबर लगातार मिल रही है वह यह है कि छत्तीसगढ़ में पत्रिका अखबार के बहुत से दफ्तर बंद कर दिए गए हैं.कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है. एक अच्छे-खासे अखबार का मरन्नासन अवस्था की तरफ बढ़ना और साथियों की नौकरी चले जाने का उपक्रम दुखदाई तो है लेकिन क्या किया जा सकता है ?

बहरहाल जोर से बोलिए-

भारत माता की जय

हर-हर मोदी
घर-घर मोदी.

जब तक सूरज-चांद रहेगा
मोदी जी का नाम रहेगा.

मोदी है तो मुमकिन है.

मोदी तुम्हारा योगदान
याद रखेगा हिन्दुस्तान.

बच्चा-बच्चा राम का
क्या प्रोग्राम है शाम का ?

IMG 20200710 WA0005

राजकुमार सोनी
10 जुलाई 2020

संबंधित खबरें (Similar News)