Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पत्रकारिता की धौंस दिखाना पड़ा महंगा , एट्रोसिटीज़ तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पत्रकारिता की धौंस दिखाना पड़ा महंगा , एट्रोसिटीज़ तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज
IMG 20200516 WA0013

गरियाबंद। ग्राम टिकरापारा थाना देवभोग निवासी हरिशंकर मांझी की शिकायत पर पुरुषोत्तम पात्र पिता सुन्दर लाल के विरुद्ध अजाक थाना गरियाबंद में एट्रोसिटीज़ एक्ट तथा अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला सोशल मीडिया में हरिशंकर मांझी द्वारा की गई एक पोस्ट को लेकर उपजा है। हरिशंकर की पोस्ट पुरुषोत्तम पात्र को इतनी नागवार गुजरी की उसने हरिशंकर का रास्ता रोककर उसे माफी मांगने के लिए धमकी देते हुये, आवेश में कालर पकड़कर हाथ झापड़ से उसे मारा और जाति सूचक गालियां देते हुए कहा कि तू नही जानता मेरी पंद्रह साल की पत्रकारिता है।

हरिशंकर मांझी के द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उक्त व्यक्ति अपनी अमीरी और पत्रकारिता के दबाव में मुझे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया है।


विदित हो की इससे पूर्व भी 12 मई को देवभोग पुलिस द्वारा , तस्करी करते करीब पंद्रह लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की गई थी। इस मामले में भी पुरुषोत्तम पात्र की संलिप्तता उजागर हुई है। देवभोग पुलिस द्वारा 12 मई को खुटगांव से सेन्दमुड़ा के रास्ते पर मोटरसाइकिल में दो पेटी शराब ओडिसा ले जाते दो व्यक्तियों को रोका गया था , जिसमे से एक व्यक्ति फरार हो गया और एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम टिकेश्वर विश्वकर्मा पिता भगतराम बताया जबकि शराब और मोटरसाइकिल पुरुषोत्तम पात्र का होना बताया।


इस पूरे मामले को लेकर मासिक पत्रिका कौशल्या भूमि के संपादक प्रवीण छत्तीसगढ़िया कहते है इस तरह के कृत्य चौथे स्तम्भ को कलंकित करते हैं। निष्पक्ष कार्यवाही की जानी चाहिए।

IMG 20200330 WA0015

किरीट ठक्कर की खबर

संबंधित खबरें (Similar News)