Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पता नहीं, अब कुष्ठ पीड़ितो की देखभाल करने कौन आएगा सामने, बापट जी अब इस दुनिया में नहीं रहे

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पता नहीं, अब कुष्ठ पीड़ितो की देखभाल करने कौन आएगा सामने,  बापट जी अब इस दुनिया में नहीं रहे
IMG 20190818 WA0002

गिरीश पंकज

कुष्ठ रोगियो की सेवा में जीवन होम करने वाले पद्मश्री दामोदर गणेश बापट नहीं रहे। यह समाचार व्यक्तिगत तौर पर पीड़ा से भर गया । मैं बापट जी को पिछले 45 साल से जानता था । बिलासपुर में रहकर जब युगधर्म अखबार के रिपोर्टर के रूप में मैंने अपना काम शुरू किया, तभी एक दिन मुझे पता चला कि चांपा कसबे के पास एक गांव है सोंठी जहां कुष्ठ आश्रम चल रहा है और इसे चलाने वाले हैं बापट जी।

     रिपोर्टिंग करने के हिसाब से सोंठी गया। बापटजी से मुलाकात हुई । बहुत सारी जानकारियां मिली।  उसे संचित करके एक रिपोर्ट  भी प्रकाशित की। इसके बाद से बापट जी से समय-समय पर भेंट होती रही । बाद में मैं रायपुर आ गया। कभी-कभार किसी काम के सिलसिले में बापट जी रायपुर आते तो उनसे मुलाकात जरूर होती। 

     बापट जी ने महाराष्ट्र छोड़ कर सोंठी के कुष्ठ आश्रम को जीवन क्यो समर्पित कर दिया, पूछने पर उन्होंने  बताया था कि उनके परिचित सदाशिव रात्रे ने 1962 में इस आश्रम की स्थापना की थी। 1972 में जब उनका निधन हो गया, तब मुझे लगा इस काम को मुझे आगे बढ़ाना ही चाहिए । बस, आ गया सोंठी।

       बापट जी को पिछले साल ही पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया था। बापट जी अब इस दुनिया में नहीं है । 87 साल की आयु तक वे सेवाकार्य में रत रहे। पता नहीं, अब कुष्ठ पीड़ितो की देखभाल करने कौन आएगा सामने।

IMG 20190818 WA0003

( श्री गिरीश पंकज जी प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार व जाने-माने साहित्यकार हैं )

संबंधित खबरें (Similar News)