Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पंजाब नेशनल बैंक और राशि स्टाइल में डुब चुके करोड़ों के ऋण राशि को लेकर हुआ गुप्-चुप समझौता

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पंजाब नेशनल बैंक और राशि स्टाइल में डुब चुके करोड़ों के ऋण राशि को लेकर हुआ गुप्-चुप समझौता

समझौता राशि बताने से किया इनकार
 
समझौता की पीछे बैंक अधिकारियों द्वारा बड़े लेन-देन की सम्भावना

IMG 20200701 WA0002


डीपी गोस्वामी

बिलासपुर | 106 करोड़ जैसी भारी भरकम ऋण राशि न चुका पाने पर पीएनबी बैंक से सरफेसी एक्ट के तहत पजेशन नोटिस पाने वाली राशि स्टील और बैंक प्रबंधन के बीच एक मुस्त समझौता हुआ है ।  किंतु बैंक प्रबंधन समझौते की रकम बताने से इनकार करता है बाजार सूत्रों के मुताबिक राशि ने  प्रथम किश्त के रूप में 12 करोड रुपए जमा किया, इन्हीं सूत्रों को माने तो बैंक ने अपनी मांग पत्र में जिस राशि का उल्लेख किया था उस से आधे पर समझौता हुआ है ।

   राशि स्टील की कहानी आरंभ से ही विवादास्पद है जमीन खरीदने और उसके मूल्यांकन रिपोर्ट में भी अंतर है । पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाले कामों पर कंपनी को नोटिस भी हुई वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी का रजि. ऑफिस ए 84फर्स्ट फ्लोर मीरा बाग नई दिल्ली है तथा बिलासपुर में राजीव प्लाजा के प्रथम तल पर भी एक ऑफिस है ।  राशि स्टील बेलटुकरी पाराघाट में 34 एकड़ जमीन पर बनी है जिसमें से ग्रीनलैंड के लिए 11.25 एकड़ जमीन छोड़ी गई है । पानी का मुख्य स्रोत भूमिगत जल है यही बात आरंभ से आलोचना का विषय रही साइट पर पड़ी जानकारी के अनुसार कंपनी में महेश गुप्ता,;राकेश जिंदल,&;अमर अग्रवाल अशोक अग्रवाल और अशोक अग्रवाल डायरेक्टर हैं;। वैसे माने तो राशि स्टीलपंजाब नेशनल बैंक कीबड़ी डिफॉल्ट ऋणी थी और अपने पिछले अनुभवों को देखते हुए बैंक प्रबंधन ने तनावपूर्ण स्थिति के कारण प्रबंधन ने रायपुर कार्यालय से ही पूरा प्रकरण निपटाया । इसी तरह मॉल के साथ भी सेटलमेंट की कोशिशें जारी है आश्चर्यजनक बात है कि बिलासपुर की ही एक मध्यस्थ कंपनी ने दोनों के बीच सेतु का काम किया इस मध्यस्थ कंपनी का एक पार्टनर पूर्व में एसईसीएल रिश्वत कांड में सीबीआई द्वारा पकड़ा गया है और इन दिनों बैंक के कारपोरेट ऋण में मध्यस्थ के लिए काम करता है । यही बात तो इन समझौतों को संदिग्ध बना रही है ।
IMG 20200630 WA0006


डीपी गोस्वामी

संबंधित खबरें (Similar News)