Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पंचायत चुनाव में दलित महिला के लिए आरक्षित सीट पर भी दलित महिला को दबंगों ने पर्चा भरने से रोका , शिकायत पर कोई कार्यवाई नही

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पंचायत चुनाव में दलित महिला के लिए आरक्षित सीट पर भी दलित महिला को दबंगों ने पर्चा भरने से रोका , शिकायत पर कोई कार्यवाई नही
IMG 20200110 WA0042 1

कांकेर । बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है अगर यह सच है तो बहुत शर्मनाक है कि आज भी दबंगों द्वारा दलितों को उनके संवैधानिक अधिकार से पृथक करने से शासन नहीं रोक पा रहा ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के ग्राम टेलावट के शांति , नीरा और सुलोचना ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है कि उनके ग्राम के भाटापारा वार्ड जो अनुसूचित जाति ( महिला ) के लिए आरक्षित है उसके बावजूद उन्हें वहां से वार्ड के दबंगों द्वारा पर्चा भरने से रोका गया । पार्षद का चुनाव लड़ने की कोशिश कर रहे हैं इन महिलाओं का कहना है कि गांव के दबंग चाहते हैं कि यह सुरक्षित सीट खाली रहे ।

पता चला है कि आज जिला निर्वाचन अधिकारी से इन शिकायतकर्ता महिलाओं की मुलाकात नहीं हुई है और कांकेर के जिला निर्वाचन अधिकारी से अभी भूमकाल समाचार की भी बात नहीं हुई है । महिलाओं का कहना है कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने इनसे मिलने से ही मना कर दिया । इधर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पर्चा भरने का अंतिम तिथि कल समाप्त हो चुका है ।

संबंधित खबरें (Similar News)