Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

पिछली सरकार ने न नई सरकार ने नहीं सुनी गुहार तो गांव वाले अब खुद कर रहे प्रधानमंत्री सड़क का मरम्मत

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
पिछली सरकार ने न नई सरकार ने नहीं सुनी गुहार तो गांव वाले अब खुद कर रहे प्रधानमंत्री सड़क का मरम्मत
IMG 20200820 WA0021

वीरेंद्र यादव

कांकेर ( भूमकाल समाचार )। नरहरपुर विकासखंड के अंतर्गत अंतिम सीमा में बसा ग्राम पंचायत साईंमुंडा के ग्रामीण पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री सड़क की मरम्मत का मांग करते करते जब थक गए, जब पिछली और नई सरकार एवं प्रशासन ने नहीं सुनी तो गांव के सभी ग्रामीण एकजुट होकर खुद ही प्रधानमंत्री सड़क का मरम्मत कर रहे हैं।
पिछले 10 साल से रास्ते की मरम्मत नही हुई, रास्ता बरसात के मौसम में इतना दलदल हो जाता है कि कोई भी व्यक्ति गांव से बाहर आ जा नही सकता। यहां के सड़कों की हालत इतनी दयनीय है कि कोई भी सायकल तक पार नही हो सकता। शासन प्रशासन से मरम्मत की लगातार मांग करने के बाद भी जब किसी ने नही सुनी , तो गांव के समस्त ग्रामीण एकजुट होकर बिना शासन प्रशासन के सहयोग के श्रमदान किये। ग्रामवासियो ने प्रस्ताव रखा कि अगर शासन से कुछ सहयोग नही मिल रहा तो क्यों न सब मिलकर अव्यवस्था को सुधारें, गांव के समस्त ग्रामीणजन इस कार्य मे शामिल हुए भारी बरसात के बीच सबने एकता दिखाई और सड़क की मरम्मत किये।
शासन प्रशासन से लगातार मरम्मत की मांग के बावजूद प्रशासन का ध्यान कांकेर जिले का अंतिम ग्राम होने के कारण कभी भी आकर्षित नही हुआ। जिले का अंतिम ग्राम होने के कारण इस गांव को अनदेखा किया जाता रहा है, नेता सिर्फ चुनाव के वक़्त ही गांव में कदम रखते है, अभी गांव में सड़कों का हालात इतना खस्ता है कि कोई भी नेता या प्रशासन का कोई भी व्यक्ति यहां आना नही चाहता।

IMG 20200820 WA0022


गांव में प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल तक कि कक्षाएं संचालित है, शिक्षक बाहर से आकर अध्यापन कार्य करते है, आने जाने में बहुत ही समस्याओ का सामना करना पड़ता है।
पिछले 10 सालों से यहां के ग्रामीण अव्यवस्थाओ से जूझ रहे है, लेकिन इतने बार मांग करने के बावजूद एक बार भी कोई सरकारी व्यक्ति देखने तक नही आया। गांव वाले त्रस्त है, लेकिन सुनने वाला कोई भी नही है। देखते है आगे सरकार क्या करती इन ग्रामीणों के लिए।

IMG 20200731 WA0012

वीरेंद्र यादव

संबंधित खबरें (Similar News)