Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

न्यूज 18 व कई अन्य पत्रकारों के खिलाफ दर्ज हुआ फेक न्यूज का मामला, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने की थी शिकायत

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
न्यूज 18 व कई अन्य पत्रकारों के खिलाफ दर्ज हुआ फेक न्यूज का मामला, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने की थी शिकायत
IMG 20200422 WA0007

बिलासपुर । कोरोनावायरस महामारी के समय फेक न्यूज को लेकर जनता काफी जागरूक हो गई है और अब जगह जगह इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया जा रहा है। मंगलवार को रायपुर में रिपब्लिक टीवी के खिलाफ जहां रिपोर्ट दर्ज कराया गया वहीं बिलासपुर में भी न्यूज 18 के खिलाफ भी फेक न्यूज़ का मामला दर्ज कराया गया है ।

कांग्रेसी नेता और स्वास्थ्य मंत्री के करीबी आशीष मोनू अवस्थी ने मंगलवार को एक निजी चैनल के खिलाफ फेक न्यूज़ चलाने का मामला दर्ज कराया है। सिविल लाइन थाने में दर्ज शिकायत में कहा गया कि न्यूज़ 18 मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भ्रामक और मिथ्या खबर का प्रसारण किया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि आईसीएमआर ने जिस कंपनी एसडी बायो सेंसर को अयोग्य घोषित किया था वहीं छत्तीसगढ़ में कोरोना टेस्ट किट सप्लाई करेगी , जिससे लोगों की जान जोखिम में है।

आशीष अवस्थी ने इसे पूरी तरह फेक न्यूज़ बताया। उन्होंने कहा कि मेंस्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया में इस तरह गलत खबर प्रसारित करने से लोक शांति भंग होती है। सिविल लाइन पुलिस ने न्यूज़ 18 छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के खिलाफ धारा 188, 503 (1) और धारा 3 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब बिलासपुर में लॉक डाउन के दौरान किसी मीडिया पर एफ आई आर दर्ज कराया गया है । भले ही आशीष अवस्थी इसे व्यक्तिगत आरोप बता रहे हैं लेकिन सभी जानते हैं कि वह कांग्रेस नेता है और स्वास्थ्य मंत्री के बेहद करीबी भी। इसलिए इसे अप्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकार द्वारा दर्ज कराया गया मामला माना जा रहा है।

जबकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी एक वेबसाईट newstodaycg.com ने इस सम्बंध में प्रकाशित किये गए समाचार को सत्य बताते हुए इसे प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारिता को डराने की कोशिश बताया है उनके द्वारा प्रकाशित समाचार अभी भी इस लिंक में उपलब्ध है ।

संबंधित खबरें (Similar News)