Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

नव-बारहमासा-आज की कविता :

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
नव-बारहमासा-आज की कविता :
IMG 20190904 WA0001

आषाढ़ में फैलती ही हैं बीमारियाँ
सावन-भादो में आती ही है मंदी
आसिन बहुत उपयुक्त है दंगों के लिए
कतिकसन की भूखमरी नामी है
अगहन में बढ़ जाती है बेरोजगारी
पूस में नीलगायें चर ही जाती रही हैं खेत
माघ मरणोत्सव है फुटपाथियों के लिए
फागुन में होते रहते हैं बलात्कार
चैत चेतने का महीना कतई नहीं है
बैसाख में मूर्ख बनायी जाती है जनता
जेठ का उबाल रहे खून में
फिर बच्चे बीमार हों
और मरें चढ़ते जून में…

यही अटल सत्य है
इसे जानते हुए जो रहे निर्विकार
वही है सच्ची सरकार

जय-जयकार…
जय-जयकार…

IMG 20190903 WA0004

अस्मुरारीनंदन मिश्र

संबंधित खबरें (Similar News)