Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

नगरपालिका में जबरदस्ती शामिल किए गए बड़े बचेली के 11 पारा के लोगों ने पुनः पंचायत करने की मांग को लेकर दिया धरना

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
नगरपालिका में जबरदस्ती शामिल किए गए बड़े बचेली के 11 पारा के लोगों ने पुनः पंचायत करने की मांग को लेकर दिया धरना

मंगल कुंजाम की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा :- नगरपालिका बड़े बचेली में एनएमडीसी प्रवेश द्वार के सामने में बचेली ग्राम के 11 पारा के ग्रामीणों ने पंचायत बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया ।

IMG 20191019 WA0007

सर्व आदिवासी समाज इकाई बचेली के सचिव सुखराम ने बताया कि हमारे 11 पारा को पंचायत में शामिल नही करने पर आने वाले आगामी नगरपालिका चुनाव का बहिष्कार करेंगे और जब नगरपालिका में हमारे गांव को शामिल किया गया , उस समय हम ग्राम वासियो को किसी तरह को कोई सूचना तक नही की गई है । जबकि सम्पूर्ण बस्तर संभाग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 244(1)के तेहत पांचवी अनुसूचित क्षेत्र में आता है । किसी भी तरह कोई भी गांव की समस्या हो तो विशेष अधिकार है ?

सुखराम ने कहा है कि बिना ग्राम सभा कर लोगो से सहमति लिए इस तरह ग्राम पंचायत को नगरपालिका में शामिल करना भारतीय संविधान का उलंघन है। पिछले 10 वर्षों से माननीय राष्ट्रपति महोदय ,माननीय राज्यपाल महोदय और छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया है पर अभी तक हमारी मांग पर कोई करवाई नही हुई ,इसीलिए यहां एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर फिर से माननीय राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है ।

आदिवासी समाज के हज़ारो ग्रामीण अपनी परम्परागत नृत्य डोल डाका के साथ मे धरना प्रदर्शन में शामिल हुए । इस धरना प्रदर्शन को साथ देने पहुंचे सर्व आदिवासी समाज दंतेवाड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्मा ने बताया की ग्रमीनों के बिना सहमति के नगरपालिका में शामिल करना बहुत ही निदनीय है, हम इसका विरोध करते है और और संविधान के अनुसार माने तो यहां बस्तर में नगर पालिका होना ही असंवैधानिक है । किसी भी तरह नगरपालिका होना भी नही था और नगरपालिका नगरपंचायत बनाया जा रहा है हम इसका विरोध करते है ।और आने वाले समय मे नगरपालिका नगरपंचायत जो पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में किया गया है उन सबका विरोध होगा?

संबंधित खबरें (Similar News)