Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

नक्सलियों की AOB ( आंध्र ओड़िसा बार्डर ) की स्पेशल जोनल कमेटी ने अपनी ही पार्टी के केडर और 10 लाख के इनामी नक्सली नवीन को पार्टी से निकाला ।

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
नक्सलियों की AOB ( आंध्र ओड़िसा बार्डर ) की स्पेशल जोनल कमेटी ने अपनी ही पार्टी के केडर और 10 लाख के इनामी नक्सली नवीन को पार्टी से निकाला ।

पार्टी की केडर महिला नक्सलियों से दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप में दिखाया बाहर का रास्ता ।

रायपुर– जारी विग्यप्ति के अनुसार नक्सल संगठन ने महिला नक्सलियों के वजूद को पार्टी में दी तवज्जो और अपने ही डिवीज़नल कमेटी के की मेम्बर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे निकाल दिया ।

इसके पहले नक्सली अपने साथी की बजाय अक्सर फोर्स के जवांनों पर इस तरह के तोहमत लगाने के आदि थे ।

नक्सलियों ने जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी देते हुए स्वीकार किया है कि नवीन एलियंस बोड़ा अंजनैया की इन हरकतों की वजह से मलकानगिरी और अन्य कटऑफ एरिया के लोगों ने हमें अपना समर्थन देना बंद कर दिया है ।

IMG 20190708 WA0008

नवीन के बारे में बताते हुए प्रेसनोट में कहा गया है कि 2004 में इसने पार्टी जॉइन की । बाद में यह आंध्र उड़ीसा बॉर्डर के डिवीजन कमेटी के अंतर्गत कोरकोंडा दलम का मेम्बर नियुक्त हुए और फिर 2016 में डीसीएम मेम्बर ।
यह बीएसएफ जवांनों पर हमले सहित कई हत्याओं के अलावा अन्य आपराधिक मामलों में शामिल था । लेकिन अब इसका नक्सली संगठन से कोई ताल्लुक नहीं है ।
नक्सलियों के दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की ओर से यह प्रेसनोट जारी किया गया है ।

संबंधित खबरें (Similar News)