Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

नंदराज के बाद अब मोरगा को बचाने एकजुट होने लगे आदिवासी।

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
नंदराज के बाद अब मोरगा को बचाने एकजुट होने लगे आदिवासी।

आदिवासियों के आस्था का प्रतीक है मोरगा पहाड़

छत्तीसगढ़ के पहाड़ों पर जैसे आफत आई हुई है, अभी बस्तर के नंदराज पर्वत का मसला खत्म भी नहीं हुआ है कि रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड स्थित मोरगा पहाड़ पर संकट के घने बादल छा गए हैं। कहा जा रहा है कि इस पहाड़ को खोदकर अब सरकार कोयला निकलने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही इस पहाड़ को केंद्र सरकार किसी कंपनी के नाम करने वाली है।

*विनय पाण्डे
PicsArt 09 01 11.49.38

रायगढ़। तमनार के कई गांव में पर्यावरणविद व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सामाजिक मुद्दों को पहुंचाने वाली सोशल एक्टिविस्ट सविता रथ ने स्थानीय लोगों से मोरगा पहाड़ बचाने एक बैठक ले रही हैं। लोग इस बात पर एकमत हो गए कि आखिर मोरगा पहाड़ बचाना ही चाहिए। मोरगा पहाड़ पर कई सरकारी, गैर-सरकारी कंपनियों की अब नजर है क्योंकि वहां अब पहाड़ खोदकर कोयला खनन किया जाना है।

जरहिडीह, मिलुपारा, कोडकेल के लोगों के साथ सविता रथ ने बैठक कर मोरगा पहाड़ को बचाने का संकल्प दिलाया। मोरगा पहाड़ रियासतकाल के मिलुगढ़ अभी मिलुपारा के राजा मदन सिंह प्रथम द्वारा स्थापित किया गया है।

यह आदिवासियों के आस्था का केंद्र रहा है। जहां आज भी रियासत कालीन ढोल, नगाड़ा आदि विद्यमान हैं। वहां आज भी पहाड़ के ऊपर बने तालाब में स्नान कर बाजे गाजे के साथ पूजा की जाती है। इस पहाड़ के बारे में यह भी आदिवासियों के बीच मिथक है कि इलाके में कोई मुसीबत आने पर पहाड़ पर रखा नगाड़ा खुद बजने लगता है। यह पहाड़ स्थानीय निवासियों के आस्था का केंद्र है। लेकिन तमाम पहाड़ों की तरह अब इस पहाड़ पर भी मुसीबत आन पड़ी है।

IMG 20190901 WA0008

पहले ओडिशा के नियमगिरि पहाड़, फिर बस्तर का नंदराज पहाड़ के बाद अब रायगढ़ जिले का मोरगा पहाड़ खनन कम्पनियों के निशाने पर है। नियमगिरि पर्वत बाक्साइड के लिए, नंदराज पर्वत आयरन ओर के लिए बलि चढ़ रहे थे अब मोरगा पहाड़ को कोयला के लिए बलि चढ़ाने की तैयारी चल रही है। हालांकि इस पहाड़ को बचाने के लिए भी आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। गांव गांव में इसके लिए बैठक शुरू हो गई है। इसी क्रम में आज करीब तीन सौ लोगों ने जरहिडीह में जुटे और अपने आस्था, संस्कृति और धरोहर के प्रतीक मोरगा को बचाने का संकल्प लिया।

संबंधित खबरें (Similar News)