Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

दो सौ रुपये घुस कहाँ छोड़ना है ? पूछा कुणाल शुक्ला ने रायपुर एसपी से

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
दो सौ रुपये घुस कहाँ छोड़ना है ? पूछा कुणाल शुक्ला ने रायपुर एसपी से

बिन बाप की इस 12 वर्षीय छोटी बच्ची का अभिवावक अभी में हूँ,इसकी पढ़ाई लिखाई ,लालन पालन की मॉनिटरिंग बरसों से मेरे द्वारा की जा रही है। इसे इसके स्कूल में घुस कर एक लड़का चाकू की नोक पर छेड़ा करता था अश्लील फब्तियां कसा करता था जिस पर मेरे दखल के बाद पुलिस ने 8 अगस्त को टिकरापारा थाने में पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। कल इस छोटी बच्ची का 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हुआ है जो महिला सिपाही इस छोटी बच्ची को गवाही के लिए कोर्ट लेकर गयी थी वह 200 रुपिये मांग रही थी जिसकी जानकारी इस बच्ची की माँ ने मुझे दिया है। जब इस बच्ची ने कहा चाचा(यानी कि में)से लेकर दे देंगे उन्हें फोन लगा लो तो इन दोनों को यह कह कर जलील किया गया कि नेतागिरी कर रहे हो,भिखारी हो। एसपी साहब आपके विभाग का में अब 200 रुपिये का कर्जदार इसलिए भी हूँ क्योंकि इस बच्ची की हैसियत 20 रुपिये देने की नहीं है और इसका अभिवावक में हूँ। मैंने पुलिस वालों को तोते के जैसा समझाया था कि यह बच्ची मेरे परिवार की सदस्य है इसे किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होना चाहिए क्योंकि आज दिगर व्यस्तता के चलते इसे लेकर में स्वयं कोर्ट नहीं जा पाऊंगा।एसपी साहब यह 200 रुपिये आपके पास छोड़ दूं?कि टिकरापारा टीआई को दे दूं?अगर आप कहें तो माननीय ताम्रध्वज साहू जी को भी जा कर दे सकता हूँ या फिर आप आदेशित करें तो उस महिला सिपाही को सीधे भी जा कर दे सकता हूँ। एसपी साहब यह 200 रुपिये का कर्ज मेरे को बहुत भारी लग रहा है,इससे कृपया मुझे मुक्ति प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त करें।28/8/19

IMG 20190725 WA0007

कुणाल शुक्ला

संबंधित खबरें (Similar News)