Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

दो दिनों से मजदूर बैठे है धरने पर सुध लेने वाला कोई नही

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
दो दिनों से मजदूर बैठे है धरने पर सुध लेने वाला कोई नही

मामला वन विभाग रायगढ़ का , जहां करीब साल भर की बकाया राशि पाने के लिए पचास से अधिक मजदूर आंदोलन रत हैं

IMG 20190625 WA0014

नीतिन सिन्हा
रायगढ़:- भ्रस्टाचार और भर्राशाही की इंतेहा देखनी हो तो आप रायगढ़ जिले के वन विभाग की कार्यशैली देख सकते हैं। जिले का वन विभाग सर से लेकर पांव तक अव्यवस्थाओं में घिरा हुआ है।

ताज़ा विवाद विभाग में दैनिक मजदूरों की बकाया मजदूरी की राशि को लेकर उतपन्न हुआ है। जिसके विषय में अब तक यह जानकारी मिली है,कि बीते एक साल से वन विभाग के आला अधिकारी पीड़ित मजदूरों से मजदूरी करवाने के बाद अब उन्हें बकाया मजदूरी देने में आना कानी कर रहे हैं।

इधर दिनांक 24 जून 2019 से वन विभाग के रेंज आफीस के समाने धरने पर बैठे हुए तकरीबन 50-60 मजदूर,जिनमें बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी शामिल है,वे अपनी मजदूरी की मांग को लेकर वन विभाग कार्यालय के घेराव की तैयारी में है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि आज अगर उनकी समश्या का समाधान नही हुआ तो वे लोग डी एफ ओ कार्यालय या बंगले के बाहर विरोध प्रर्दशन करेंगे।

इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों के आंदोलन की जानकारी होने के बावजूद भी उनकी सुध लेने अब तक न तो वन विभाग का कोई अधिकारी अथवा जिले में सक्रिय विभिन्न मजदूर दल/ संघ का कोई पदाधिकारी आंदोलन स्थल पर नही आया है। जबकि मजदूरी की मांग पर बैठे मजदूर बीते कल से यहां डटे हुए हैं। उनकी मांग को लेकर हमने मजदूरों से बात की तो उन्होंने बताया कि वे लोग करीब एक साल से जंगल विभाग के अधिकारियों के कहने पर कभी फायर लाइन पर तो कभी पेड़-पौधों की रोपाई पर काम किया है। इसके अलावा उन्होंने जंगल की व्यवस्था सम्हालना,मुरुम की कटाई,पर्यटकों की छोड़ी गंदगी की साफ-सफाई जैसे कार्य भी किया हैं। उन्हें इन कार्यों के बदले में तय की गई मजदूरी का भुगतान करीब एक साल से नही हुआ है।

मजदूरी के भुगतान को लेकर विभाग में पूछ-ताछ करने पर अधिकारी आज-कल कह कर अब तक उन्हें चलाते रहे हैं। वही रेंजर का कहना है कि अभी सिर्फ ढाई लाख रुपये पास हुए है। जबकि उतने पैसों में होना जाना कुछ नही है,करीब एक साल से हम 50-55 मजदूरों की मजदूरी की राशि 25 से 30 लाख रुपये बकाया है। इस विषय में वन परिक्षेत्राधिकारी का साफ तौर पर कहना है कि आप लोग किसके कहने पर कब कहा काम किये हो इसका रिकार्ड नही है। जिन्होंने काम किया था उनका प्रथम क़िस्त का पेमेंन्ट आकर उन्हें भुगतान भी हो चुका है। अब किसी मजदूर को कुछ नही मिलेगा। बहरहाल आंदोलनरत मजदूरों ने कहा है कि वन विभाग के द्वारा जब तक उनकी बकाया राशि का भुगतान प्राप्त नही होगा वे अपनी मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे।

संबंधित खबरें (Similar News)