Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

देश की जनता इतनी निर्मम और अमानवीय सरकारें आजादी के बाद पहली बार देख रही

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
देश की जनता इतनी निर्मम और अमानवीय सरकारें आजादी के बाद पहली बार देख रही
YouTube video player

रायपुर । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने तेलंगाना में फंसे हुए मजदूरों की मीडिया के लिए वीडियो जारी किए हैं। एक वीडियो में मजदूर बता रहे हैं कि उनके परिवारों को ठेकेदारों ने बच्चों सहित बंधक बना लिया है और जबरदस्ती काम करवाया जा रहा है और वे किसी भी प्रकार की सरकारी मदद प्राप्त करने की स्थिति में नहीं है। एक अन्य वीडियो में मजदूर छत्तीसगढ़ के लिए पैदल मार्च करते हुए दिख रहे हैं और सरकार से उनकी वापसी की व्यवस्था करने की अपील कर रहे हैं। माकपा ने राज्य सरकार से अपील की है कि इन मजदूरों की घर वापसी के लिए विशेष प्रयत्न किए जाएं और राज्य सरकार तुरंत इन मजदूरों से संपर्क कर उन्हें आश्वस्त करें।

IMG 20200508 WA0010

आज यहां जारी बयान में माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने कहा कि माकपा ने तेलंगाना में फंसे 1300 मजदूरों को उनके नाम, पते और मोबाइल नंबरों के साथ सूचीबद्ध किया है। इनमें 89 बच्चे और 128 महिलाएं भी शामिल है। ये मजदूर हैदराबाद, सिकंदराबाद, अनंतपुर, रंगारेड्डी, हिमायत नगर, गौलीडोडी, नागल रोड, तुर्कपल्ली, शिवराम पल्ली, सिद्धिपेट, निजमपेट, कोकापेट व अन्य जगहों में ऐसी स्थिति में फंसे हुए हैं कि सरकारी मशीनरी को ही इन मजदूरों तक पहुंचना होगा। पार्टी ने पूरी सूची नोडल अधिकारी पी अंबलगन को प्रेषित की है, लेकिन अभी तक कोई पहल कदमी किए जाने की जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि अंबलगन सहित अधिकांश नोडल अधिकारियों ने अपने मोबाइल नंबर बंद करके रखे हैं। इसलिए माकपा ने मांग की है कि इन नोडल अधिकारियों के साथ इस काम में लगे अन्य अधीनस्थ अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए जाए, ताकि जनता उनसे संपर्क कर सकें। माकपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपील की है कि इन प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के प्रति बयानबाजी से ऊपर उठकर संवेदनशीलता का परिचय दें।

माकपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रवासी मजदूरों को उनके अपने हाल पर छोड़ दिया गया है और वे बच्चों और महिलाओं सहित भूखे प्यासे 15-15 दिनों तक हजारों किमी पैदल चलकर अपने गांवों तक पहुंच रहे हैं और इनमें से कई मरने के लिए अभिशप्त हैं। देश की जनता इतनी निर्मम और अमानवीय सरकारें आजादी के बाद पहली बार देख रही है।

संबंधित खबरें (Similar News)