Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

दक्षिण बस्तर में बाढ़ की त्रासदी : प्रभावितों की मदद अकेले सरकार की नही, हमारी भी है जवाबदारी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
दक्षिण बस्तर में बाढ़ की त्रासदी : प्रभावितों की मदद अकेले सरकार की नही, हमारी भी है जवाबदारी

विभीषिका की भयावह तस्वीर व वीडियो आया सामने

YouTube video player

सूरज प्रकाश डड़सेना

रायपुर ( भूमकाल समाचार ) आज जब आप सोकर उठे और परंपरागत अखबार में किसी प्रिय – अप्रिय नेता को किसी मुद्दे पर बात करके हुए देखकर अपनी राय का निर्माण करें । तब तक आपके राज्य के सुदूर दक्षिण में बाढ़ की त्रासदी मची होगी । बीजापुर तो नाम सुना ही होगा ना , अरे वही ‘ अल्बका पहाड़ी ‘ वाला जिला ……अब PSC/व्यापम वाले छात्रों के दिमाग में क्लिक कर गया होगा …….

IMG 20200822 WA0010

खासकर बीजापुर , दन्तेवाड़ा , सुकमा में बारिश का कहर दिख रहा है और अगर आप असंवेदनशील होकर जनरल नॉलेज के तौर पर देख रहे है तो ‘ मिंगाचल ‘ नदी का नाम याद कर लीजिए जिसने जनजीवन को बुरी तरह अस्त व्यस्त करके रखा हुआ है । पड़ोसी जिलों के सम्पर्क टूट गए है , बस्तियों में पानी भर गया है , लोग अपने ही घरों में कैद हो चुके है , जानवर बहे जा रहे है , सड़क उखड़ गए है , फसलें बर्बाद हो चुकी है , यहां तक कि थाने और सीआरपीएफ के कैम्प भी जलमग्न हो चुके है ।

IMG 20200822 WA0009

पोस्ट की गई तस्वीरों से भयावह स्थिति का अंदाजा लगा सकते है । शायद इस तरह की आपदा राज्य काफी में वर्षों बाद दिख रही है और नदी भी अपने जल स्तर को नियंत्रित नही कर पाने के कारण मैदानी क्षेत्रों और बस्तियों में बाढ़ का पानी घुसता ही जा रहा है । एक दो जगह से खबरों के अनुसार कुछ लोगों ने झाड़ियों को पकड़कर अपने आप को बचाए रखा जिसे रेस्क्यू कर लिया गया है । नाव पलटने की खबर भी आ रही है । शासन प्रशासन अपने स्तर पर कार्य कर रही है ।

IMG 20200822 WA0005

यह एक अपील है कि समाजसेवी संस्थाए , इच्छुक व्यक्ति जिम्मेदार नागरिक बनकर बस्तर के निवासियों का हेल्प करें ।हरसम्भव मदद का प्रयास करें और अपनी सहायता उन तक पहुँचाये ।

IMG 20200822 WA0006

बहुचर्चित पुस्तक ” इलेवन मन्थ” के लेखक सूरज प्रकाश डड़सेना युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं

संबंधित खबरें (Similar News)