Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

तानाशाह से मत डरो -(01)

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
तानाशाह से मत डरो -(01)

आज की कविता

वो महज
कुछ लोगों के बीच रहता है
वो महज
कुछ लोगों की बात सुनता है
वो महज
कुछ ही वक़्त अकेला रहता है
वो महज
अपनी ही बात करता है
वो महज
अपने बारे में सुनता है
वो महज
अपनी तारीफ़ सुन पाता है
वो महज
कुछ ही लोगों पर भरोसा करता है
वो नहीं
निकलता सड़क पर
वो नहीं
जाता कहीं बिना सुरक्षा के
वो नहीं
बात करता किसी अनजान से
वो नहीं
सुन सकता अपने ख़िलाफ़ कुछ
वो नहीं
बोल सकता है सच बिना डरे
वो नहीं
सह सकता है कोई भी असहमति
तुम
उससे डरते हो
जो
ख़ुद इतना डरा हुआ है
तुम
मत डरो उससे
तुम्हारा
डर ही उसकी ताक़त है
तुम
बोलोगे
और वो
डर के मर जाएगा…
तुम्हारी आवाज़
उसके पिंजरे में बंद
उसकी जान का तोता है

IMG 20190710 WA0002 2
मयंक सक्सेना

संबंधित खबरें (Similar News)