Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

जेएनयू के छात्रों पर हमले के खिलाफ वामपंथी पार्टियों ने किया प्रदर्शन

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
जेएनयू के छात्रों पर हमले के खिलाफ वामपंथी पार्टियों ने किया प्रदर्शन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
जिला समिति कोरबा, छग

IMG 20200111 WA0024

जेएनयू के प्रशासन द्वारा की गई भारी फीस वृद्धि के खिलाफ वहां के छात्रसंघ के नेतृत्व में आम छात्रों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चलाए जा रहे आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस प्रशासन, केंद्र सरकार और जेएनयू प्रशासन की सरपरस्ती में नकाबधारी और हथियारबंद संघी गुंडों द्वारा किये गए हमले के विरोध में आज कोरबा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भाकपा ने मिलकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया और समूची फीस वृद्धि वापस लेने औऱ जेएनयू के कुलपति को हटाने की मांग की और जेएनयू प्रशासन, दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सभा को संबोधित करते हुए माकपा नेता प्रशांत झा ने इस सुनियोजित हमले की तीखी निंदा करते हुए कहा कि हमलावरों को बचाने और हमले के शिकार छात्र-छात्राओं पर ही मुकदमा दर्ज करने की घटिया हरकत इस सरकार को महंगी पड़ेगी। आज देश की समूची जनता और छात्र जगत जेएनयू के साथ है। मोदी सरकार पर शिक्षा के निजीकरण का आरोप लगाते हुए माकपा नेता ने कहा कि मोदी राज में पूरे देश के शिक्षा परिसर अशांत हुए हैं और सरकार के नीतिगत निर्णय के खिलाफ उभरे छात्र असंतोष को बर्बरता से कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार और जेएनयू प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि हथियारबंद गुंडे शिक्षा परिसर में कैसे घुसे और ऐसी हालत में पूरे समय कुलपति सोये क्यों रहे?

सभा को माकपा के जनक दास, धनबाई कुलदीप, डॉ. तान्या घोष, गया बैस और माकपा पार्षद श्रुति कुलदीप और राजकुमारी कंवर; भाकपा के हरीनाथ सिंह ,एम एल रजक,आर पी खांडे, संतोष सिंह ने भी संबोधित किया। सभा के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जवाहर सिंह कंवर, दिलहरण बिंझवार, मनोज विश्कर्मा, सुखेन्दु घोष,रामपूजन यादव,पी के वर्मा,धर्मेंद्र ,अनूप सिंह, मुकेश,समेत अनेकों लोग शामिल थे।

प्रशांत झा, कोरबा जिला सचिव, माकपा

संबंधित खबरें (Similar News)