Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

जिला पुलिस बल में रोज़गार के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे नौजवानों को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का पूरा समर्थन: अमित जोगी

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
जिला पुलिस बल में रोज़गार के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे नौजवानों को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का पूरा समर्थन: अमित जोगी
IMG 20190613 WA0009

रायपुर । अमित जोगी ने गृह मंत्री श्री ताम्र्ध्वज साहू को ट्वीट कर कहा कि वे ‘या तो उच्च न्यायालय का आदेश का पालन कर उचित कारण बताकर चयन प्रक्रिया रद्द करें या बिना गांधी जी वाले लिफ़ाफ़ों की उम्मीद रखे चयनीत अभ्यर्थियों के नामों वाला बंद लिफ़ाफ़ा खोलें”: अमित जोगी

  • कल हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में विषय रखना तो दूर गृह मंत्री ने अपना मुँह तक नहीं खोला! ऐसा करके मंत्री जी प्रदेश को गुमराह और छत्तीसगढ़ के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें: अमित जोगी

अप्रेल 2018 में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रकाशित जिला पुलिस बल के लिए 2259 पदों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ के 61454 से अधिक नौजवानों ने लिखित और शारीरिक परीक्षा में भाग लिया।18 मार्च 2019 को माननीय उच्च न्यायालय ने रिज़ल्ट घोषित करने के लिए सरकार को 60 दिनों का समय दिया।

इस आदेश की अवमानना करते चयनित अभ्यर्थियों की सूची आज तक होम मिनिस्टर @tamradhwajsahu0 की टेबल पर पड़े एक लिफ़ाफ़े में बंद है।आदेश का पालन कर या तो उचित कारण बताकर मंत्री जी चयन प्रक्रिया को रद्द करें या बिना गांधी जी वाले लिफ़ाफ़ों की उम्मीद रखे उपरोक्त लिफ़ाफ़ा खोलें और ये विषय ‘मैं मंत्री परिषद के समक्ष रखूँगा’ जैसी भ्रामक और ग़लत जानकारी देकर- कल हुई मंत्रीपरिषद की बैठक में विषय रखना तो दूर उन्होंने अपना मुँह तक नहीं खोला!- छत्तीसगढ़ के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें।इस जघन्य अपराध के लिए युवा उन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे।

जनता कांग्रेस ने माँग की है कि ताम्रध्वज साहू ख़ुद बंद लिफ़ाफ़ा लेकर धरनास्थल पहुँचकर उसे ईदगाह मैदान में तपती धूप में कई दिनों से बैठे भूखे-प्यासे बैठे छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से अपने रोज़गार के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे नौजवानों के सामने खोलके नियुक्ति आदेश जारी करें।

संबंधित खबरें (Similar News)