Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

जार्ज पंचम के लिए बना था यह डाक बंगला

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
जार्ज पंचम के लिए बना था यह डाक बंगला


अंबरीश कुमार


जंगल की सुबह सुहावनी होती है .दरअसल रात जल्दी सोना होता है तो नींद भी तड़के ही खुल जाती है .हम भी उठे और फिर बैठ गए इसके भव्य बरामदे में .हमें चाय मिल गई और वह भी ग्रीन लेबल .ग्रीन टी नहीं .अपने को स्वाद तो ग्रीन लेबल का ही भाता है .यह बात अलग है कि पत्ती वाली चाय का प्रोटोकाल थोडा लंबा होता है .यह केतली में कुछ देर रखने के बाद ही लेनी चाहिए और दूध अगर जरुरत हो तो अलग से .ऐसी धुंध वाली सुबह में ग्रीन लेबल की सुगंध वाली चाय का मिलना भी सुखद अनुभव था .जंगल में हर जगह आपकी इच्छा का खाना पीना जल्दी हो नहीं पाता .पर यहां सब इंतजाम था .फिर उस डाक बंगला में जो जार्ज पंचम के स्वागत में वर्ष 1910 में बना हो .चाय के साथ रसोइये से चर्चा भी हुई .डाक बंगले के ये रसोइये न सिर्फ हुनरमंद होते हैं बल्कि अच्छे किस्सागो भी होते है .बताया गया हम जिस डाक बंगला में हैं उसके पहले अतिथि किंग जार्ज पंचम थे .पहले अतिथि क्या होता है यह तो बनाया ही उनके स्वागत के लिए था .वह भी साल था 1910 का .तब तो वही राजा भी थे .लखनऊ में में किंग जार्ज मेडिकल कालेज भी तो बना .फिर इस डाक बंगला में तो वे साक्षात ठहरे ही थे .तब तो सिर्फ ठहरना ही नहीं होता था बल्कि शिकार भी होता था .जाहिर है वे भी शिकार किए ही होंगे .वर्ना पहले हमें भी यह समझ न आया कि इस वीराने में ऐसा भव्य डाक बंगला क्यों बना और अपने पहाड़ की चीड़ इधर कैसे आई .दरअसल सारा आयोजन तो किंग जार्ज पंचम के लिए ही हुआ .इसकी छत तनशी प्रजाति की घास से बनाई गई थी ताकि जार्ज पंचम को कमरे में ठंढी हवा मिले .उनके कक्ष में पुराने जमाने की दरी से बने हाथ से से झुलाने वाले पंखे जिसे एक अर्दली झुलाता रहता था .आज भी वह वैसे ही लगा है .फोटो में कमरे के भीतर का दृश्य देखें .

1005853733


साथ ही चीड़ का बाकायदा वृक्षारोपण हुआ ताकि किसी पहाड़ी सैरगाह जैसा अनुभव ही .यह इलाका तो गर्म होता था.जंगल ,जानवर और भव्य डाक बंगला .इसलिए सूपखार के इस डाक बंगला का इतना महत्व भी है .फिर कौन नहीं आया पंडित जवाहर लाल नेहरु से लेकर इंदिरा और राजीव गांधी तक . और सुबह शाम आसपास मंडराते हुए तरह तरह के जानवर भी मिल जाते हैं . बाघ, तेंदुआ, ढोल (जंगली कुत्ते), गौर (बाईसन), चीतल, सांभर, चोसिंघा, जंगली सूअर आदि. परिंदे भी रंग बिरंगे . दूधराज, मोर, सफ़ेद पेट वाला कटफोड़वा, क्रेस्टेड सर्पंएंट ईगल, चेंजबल हॉक ईगल, वाइट रम्प भी आसपास दिख जाती है . इसी वजह से कई बड़े नेता भी इधर आए .
नोट : यह मध्य प्रदेश के मंडला/बालाघाट जिले में है

1005853726

संबंधित खबरें (Similar News)