Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

जहां पोस्टिंग का मतलब माना जाता है कालेपानी की सजा, वहां ट्यूब के सहारे नदी लांघकर शिक्षा की अलख जगा रहा राजू

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
जहां पोस्टिंग का मतलब माना जाता है कालेपानी की सजा, वहां ट्यूब के सहारे नदी लांघकर शिक्षा की अलख जगा रहा राजू
IMG 20190827 WA0002

बीजापुर। नारियल पेड़ की टहनी से पतवार और ट्यूब के सहारे पिछले पांच सालों से एक शिक्षक बच्चों का भविष्य संवार रहा है। यह तस्वीर बाहर आई है नक्सलगढ़ कहे जाने वाले बीजापुर जिले के चेरकण्टी से। जहां शिक्षक राजू पुजारी पिछले पांच सालों से ट्यूब के सहारे वेरूदी नदी को पार करने का जोखिम उठाते हैं।

मकसद केवल गांव के बच्चों को तालीम देकर उन्हें काबिल बनाना। बीजापुर थाना इलाके का चेरकण्टी गांव उन पिछड़े गांवों में से एक है, जहां सरकार-प्रशासन की कोई पहुंच नहीं है। पांच साल पहले ही गांव में स्कूल की बुनियाद दोबारा रखी गई थी। वेरूदी नदी के पार चेरकण्टी में 2005 तक प्राईमरी स्कूल संचालित था, लेकिन जुडूम की शुरूआत के बाद यह स्कूल भी बंद हो गया। 2010 में जुडूम पर प्रतिबंध लगने और वीरान हो चुके चेरकण्टी गांव जब दोबारा बसने लगा तो ग्रामीणों ने गांव में स्कूल फिर से खोलने की मांग की। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए 2014 में चेरकण्टी में स्कूल की बुनियाद पुनः रखी गई। इसी दौरान षिक्षक राजू पुजारी की नियुक्ति इसी स्कूल में की गई।

   गंगालूर इलाके से बहती वेरूदी नदी जो आगे चलकर मिंगाचल में विलय हो जाती है, चेरकण्टी गांव वेरूदी नदी के पार ही बसा है। हर साल बारिश शुरू होते ही पेरूदी का जलस्तर भी बढ़ने लगता है। पिछले एक माह से बीजापुर जिले में हो रही मूसलाधार बारिष से यह नदी इस समय भी उफान पर है। नदी में बाढ़ आई हुई है, बावजूद जोखिम की परवाह ना करते हुए षिक्षक राजू पुजारी नियमित ट्यूब पर बैठकर नदी को पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो। कर्तव्य के प्रति शिक्षक के समर्पण को देखकर ट्यूब से पार कराते वक्त कुछ ग्रामीण भी उन्हें सहयोग करते हैं। हालांकि जिस ट्यूब से राजू नदी पार आना-जाना करते हैं वह गांव के ही एक ग्रामीण की है, जिसने राजू पुजारी के अलावा स्वास्थ्य अमले की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई है।

     राजू पुजारी ने बताया कि चेरकण्टी गांव विकास के मामले में काफी पिछड़ा है। सरकार प्रदत्त मूलभूत सुविधाओं का गांव में व्यापक अभाव है। स्कूल भी नदी पार स्थित है। चूंकि पिछले एक महीने से अंचल में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदी में बाढ़ आई हुई है, यह परिस्थिति हर साल बनती है, बावजूद किसी अनहोनी की चिंता ना करते हुए इसी तरह बीते पांच साल से नदी पार कर स्कूल जाते हैं
IMG 20190727 WA0012

गणेश मिश्रा की रिपोर्ट

संबंधित खबरें (Similar News)