Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

जवानों के बिजली के लिए आये डीजल बेच खाने का आरोप

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
जवानों के बिजली के लिए आये डीजल बेच खाने का आरोप

जवानों को रही असुविधा , सुरक्षा के लिए खतरा भी

IMG 20190531 WA0005

बीजापुर । नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स अधिकारियों पर जनसेवा के नामपर आये फंड , जवानों के हिस्से का राशन , शराब तक बेच खाने के आरोप लगते रहें हैं । इस बार आरोप डीजल चोरी का भी लगा है , आरोप है कि जनरेटर के लिए आये डीजल बेच दिए जाने को वजह से आये दिन बिजली गुल होने पर जवानों को घोर गर्मी में भी बिना बिजली के रहना पड़ रहा है ।
ताजा मामला बीजापुर जिले के भोपालपटनम सीएएफ बैसकैम्प का है । यहां के किसी जवान ने पुलिस अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने वाले राकेश यादव को सूचित किया है कि वहां बिजली के नाम से जनरेटर हेतु आया डीजल वहां के एक बड़े अधिकारी बेच देते हैं । जवान जब बिजली के बिना परेशान हो शिकायत करते हैं तो वे धमकाते हैं कि जाओ जिसे शिकायत करना है कर दो ।
अभी हाल में ही दंतेवाड़ा जिले में किरन्दुल से भी खबर प्रकाशित हुआ था कि वहां सीआरपीएफ के अधिकारी जवानों के हिस्से की शराब को ब्लैक में बेच रहे हैं । फिलहाल सोशल मीडिया में इस खबर के वायरल होने के बाद जवानों की यह समस्या तो सुलझ गयी है , अब देखना है कि इस खबर के प्रकाशित होने के बाद सीएएफ के अधिकारी क्या जवानों की सुध लेकर डीजल बिक्री पर रोक लगाएंगे कि नही । यह केवल बिजली गुल होने से उपजी गर्मी की समस्या का मामला बस नही बल्कि खुद कैम्प और जवानों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही का मामला भी है ।

संबंधित खबरें (Similar News)