Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

जनता ही पाखण्डी है और सरकार की दलाली में मस्त है

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
जनता ही पाखण्डी है और सरकार की दलाली में मस्त है
IMG 20200605 WA0001
सड़क पर, पटरी पर तड़प तड़प कर मर रहे हजारों मजदूरों की लाशों से आंखे चुरा कर यह चैनल हथिनी को दिलाएगा इंसाफ

मनीष कुमार

गर्भवती हथिनी की असामाजिक तत्वों द्वारा हत्या से अचानक आपको तकलीफ़ हो रही। क्यों भाई?

छत्तीसगढ़ में हर महीने हाथी मर रहे हैं, संख्या घट रही है

अडानी ने जंगलों के ख़तम करने का ठेका लिया है,
केंद्र से लेकर राज्य सरकार जंगल साफ़ करने
इस महान कार्य मे एक दूसरे की मदद कर रही है,

दरअसल जनता को दोगली नीति के साथ जीने की आदत हो गयी है। जब आपमें प्रतिरोध करने की क्षमता नहीं तो घड़ियाल जैसे आँसू का क्या फ़ायदा?

दरअसल आप इस झूठी व्यवस्था के पिछलग्गू हैं, प्रतिरोध से पहले दाएं-बाएं झांक लेते हैं कि इसका कोई सन्देश व्यवस्था के खिलाफ तो नहीं माना जाएगा न।

तब आप को पीड़ा नही होती जब सरगुज़ा या कोरबा में हाथियों की सड़ी गली लाश मिलती है,करेंट से मार दिया जाता है।

केरल में एक हथिनी की मौत ने इतना आहत कर दिया,
की आप को यह भी याद नहीं छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों में पटाखों से और ज़हरीली कीटनाशक को आटे में डालकर ,खिलाकर हाथियों को मारा गया है।

यहां हर रोज न जाने कितने जंगली जानवर जंगलों पर इंसानी कब्जे और अवैध कटाई के कारण अपने बिल, खोह में ही आत्महत्या कर ले रहे हैं।

सब जंगलों की कटाई पर मौन हैं, कभी सरकार से सवाल करने की हिम्मत नही होती । अभी शोषल मीडिया में दर्द छलका रहे हैं ।

क्योंकि आप आला दर्जे के दोमुँहे हैं जिसे अमुर्दा सोचने समझने वाले संवेदनशील इंसानों का सोचा समझा उत्पीड़न दिखता ही नहीं है जबकि ऐसी क्रूरता जिस पर बोलना निरापद हो, आपकी सुविधाएं बनी रहें, सरकार की किसी किस्म की वक्र दृष्टि की संभावना न हो- आप संवेदना और करुणा की मूर्ति हो जाते हैं।

आप दरअसल इंसान नहीं हुए औजार हो चुके हैं, यह पशुओं के प्रति करुणा नहीं है वरना खनन और बांधो से, प्रोजेक्ट्स को ऑनलाइन स्वचालित पर्यावरण क्लियरेंस से पशुओं को मिलने वाली जलसमाधि आपकी नजर से ओझल थोड़े होती- लेकिन ताकतवर व्यवस्था की क्रूरता तो आपको एकदम ओझल है, उन पटाखों की तरह जो फल में छिपाए गए हैं।

IMG 20200605 WA0000

मनीष कुमार

संबंधित खबरें (Similar News)