Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

जगदलपुर केंद्रीय जेल में खुलेगा दाल-भात केंद्र.

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
जगदलपुर केंद्रीय जेल में खुलेगा दाल-भात केंद्र.
images 4

जगदलपुर केंद्र जेल में बस्तर संभाग के 7 जिलों से व कुछ अन्य जिलों के भी कुल तकरीबन 3,500 बन्दी हैं। बंदियों के परिजन जो उन से मुलाकात करने आते हैं दूर दराज के गांवों से आते हैं। साधन के खर्चे के ऊपर जगदलपुर शहर की महंगाई को सहना कठिन हो जाता है। बस में लम्बा सफर, बस स्टैंड से जेल, जेल से कोर्ट, कोर्ट से फिर बस स्टैंड की दूरियां उनको अक्सर खाली पेट करनी पड़ती है।

आज बस्तर जिला कलेक्टर श्री तम्बोली से सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया ने प्रस्ताव रखा कि झारखंड में चल रहे दाल-भात सेन्टर (जहां भोजन 5 रूपयों में मिलता है) जेसे यहां भी खुलना चाहिए। उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी है और कहा है कि ऐसा एक सेन्टर जेल बाड़ी (campus) में बनाएंगे।

बेला भाटिया ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी जेलों के बाहर दाल भात केन्द्र प्रारंभ करना चाहिए .हर जेल में कैदियों के परिजन हजारों की संख्या में प्रतिदिन आते है और कभी कभी दिन दिन भर उन्हें इंतजार करना पडता हैं और आपपास कोई खाने पीने का इंतजाम नहीं होता .

**

संबंधित खबरें (Similar News)