Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

छत्‍तीसगढ़: पहली बार किन्नरों का हुआ सामूहिक विवाह, रायपुर में ऐसी निकली बारात, राष्‍ट्रपति ने दी बधाई

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
छत्‍तीसगढ़: पहली बार किन्नरों का हुआ सामूहिक विवाह, रायपुर में ऐसी निकली बारात, राष्‍ट्रपति ने दी बधाई
30 03 2019 trans women marriage 19087836

देश में पहली बार किन्नरों का सामूहिक विवार शनिवार को आयोजित हुआ। इसमें 15 जोड़ों का विवाह हुआ। इस विवाह में शामिल जोड़ों को राष्‍ट्रपति ने बधाई दी।

रायपुर। कुछ समय पहले देश के कानून में एक अहम बदलाव हुआ और किन्नर के नाम से पहचाने जाने वाले तृतीय लिंग समुदाय को कानूनी मान्यता मिली। इसके बाद इनकी स्थिति में सुधार का दौर शुरू हुआ और अब किन्नर समाज में अपने दर्जे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी दिशा में एक नई पहल रायपुर में हुई है।

देश में पहली बार किन्नरों का सामूहिक विवार यहां शनिवार को आयोजित हुआ। इसमें 15 जोड़ों का विवाह हुआ। दुल्हन के रूप में सजी किन्नरों के साथ युवकों ने शादी की रश्में निभाईं और अग्नी के सात फेरे लेकर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

kinnar vivah

हिंदू रीति-रिवाज से सभी रस्में पूरी की गईं। पचपेड़ी नाका स्थित पुजारी पार्क में मंडप सजाया गया और यहीं इन जोड़ों ने वैवाहिक जिंदगी में प्रवेश किया। चित्राग्राही फिल्म्स की पहल पर आयोजित किन्नरों का विवाह पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। दूल्हे घोड़ी पर चढ़कर बारात ले कर निकले और अपनी दुल्हन को डोली में बिठाकर लाया।

shadi3

विवाह समारोह की संयोजिका विद्या राजपूत ने बताया कि विवाह में शामिल होने और आशीर्वाद देने लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रण पत्र भेजा गया था। राष्ट्रपति ने अपने निजी सचिव के माध्यम से पत्र लिखकर विवाह की शुभकामना दी है। पत्र में लिखा है कि समय के अभाव और व्यस्तता के चलते विवाह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। इसका मुझे खेद है। सभी किन्नरों का कन्यादान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों हुआ। दूसरी ओर देशभर से किन्नरों आशीर्वाद देने पहुंचे।

संबंधित खबरें (Similar News)