Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

छत्तीसगढ़ में सरपंचों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से नहीं होगा, अब पंच चुनेगे सरपंच!! पढ़िए पूरी ख़बर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
छत्तीसगढ़ में सरपंचों का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से नहीं होगा, अब पंच चुनेगे सरपंच!! पढ़िए पूरी ख़बर
25 08 2019 panchayatelection 19518077 10543196

रायपुर, . छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रूपरेखा तैयार कर लिया है, जल्द ही यह विधानसभा में पारित हो जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जिला पंचायत सदस्यों द्वारा होता है, जनपद अध्यक्ष का चुनाव जनपद सदस्यों द्वारा होता है, ठीक उसी प्रकार ग्राम पंचायत के सरपंच का चुनाव ग्राम पंचायत के पंचों द्वारा किया जाएगा।

इस बाबत प्रदेश के पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव ने भी बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से कहा है कि सरपंचों का चुनाव पंचों द्वारा किया जाएगा, इस संबंध में आगामी विधानसभा में पंचायत चुनाव अधिनियम में संशोधन किया जाएगा।

बता दें कि नगर पंचायत और नगर निगम के चुनावों में महापौर और अध्यक्षों का चुनाव पहले सीधे होता था जो इस बार सरकार ने नियम बदलकर अप्रत्यक्ष प्रणाली अर्थात पार्षदों द्वारा अध्यक्ष और महापौर का चुनाव किया जाएगा। ठीक उसी प्रकार पंचायतों में सरपंचों का चुनाव भी पंचों द्वारा किया जाएगा।

निकाय नगर निकाय के चुनाव प्रणाली में संशोधन के लिए अध्यादेश लाया गया था. इस बाबत पंचायत मंत्री से मीडिया पूछे जाने पर कि क्या पंचायत चुनाव के लिए भी अध्यादेश लाया जाएगा उन्होंने कहा कि चुकी विधानसभा लगने वाली है उसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है. इसलिए अब अध्यादेश लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी विधानसभा में ही कानून में संशोधन कर दिया जाएगा

बता दें कि छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का चतुर्थ सत्र 25 नवंबर से शुरू हो रहा है और 6 दिसंबर तक चलेगा। कुल 12 दिनों का चलने वाले विधानसभा सत्र में पंचायत सरपंचों के चुनाव संबंधी कानून में संशोधन होने की पूरी उम्मीद है.

साभारः suyashgram.com

संबंधित खबरें (Similar News)