Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

छत्तीसगढ़ का हर्बल खाई-खजाना मुंगेसा विलुप्ति की कगार पर

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
छत्तीसगढ़ का हर्बल खाई-खजाना मुंगेसा विलुप्ति की कगार पर
IMG 20190725 WA0005

गोकुल सोनी

 आप में से कितने लोग मूंगेसा के बारे में जानते हैं या इसे खाये हैं? जो लोग नहीं जानते उन्हें बताना चाहूंगा कि मूंगेसा छत्तीसगढ़ी हर्बल खाई-खजाना है।

     जिस तरह शहर में नौकरीपेशा मां-बाप शाम को जब ड्यूटी से लौटते हैं तब वे अपने बच्चों के लिए रास्ते से खाने-पीने का कुछ सामान खरीद कर घर ले जाते हैं। इसी तरह  गांव में जब माताएं खेतों में काम करने जाती हैं और शाम को जब वे घर लौटती हैं तब वे अपने बच्चों के लिए मूंगेसा तोड़कर लाती हैं। मूंगेसा दरअसल मूंग का दूसरा रूप है लेकिन इसकी खेती नहीं होती। यह खेतों के मेड़ों और बाड़ी-बखरी में स्वाभाविक रूप से उग जाता है। इसके पौधे नहीं बल्कि लताएं होती हैं। अभी बारिश में ये मेड़ों पर उग आए हैं। अक्टूबर-नवंबर तक फल जाते हैं।

       मुंगेसा की एक फली में बीस से तीस दाने तक होते हैं। हरेपन में यह हल्का कसैला-मीठा होता है। पकने के बाद यह काला हो जाता है। सूखने के बाद इसके दाने फिर से चटककर बिखर जाते हैं जो बारिश में फिर उग जाते हैं। मुझे याद है, आज से चालीस-पचास साल पहले धमतरी के कुछ मिलावटखोर व्यापारी इसे गंगरेल और माड़मसिल्ली क्षेत्र के वनवासियों से बहुत सस्ते में पके हुए मुंगेसा खरीदकर ले जाते थे ताकि काली मूंग में मिलावट कर सके। 

        बहरहाल खेत में काम करने वाली माताएं दोपहर में जब भोजन अवकाश के बाद कुछ देर खाली रहती हैं तब वे अपने बच्चों के लिए मूंगेसा तोड़ लेती हैं और वेणी के रूप में गूंथ लेती हैं । शाम को घर आकर अपने बच्चों को देती हैं। निंदानाशक और कीटनाशकों के कारण मुंगेसा की लताएं अब बहुत कम देखने को मिलती हैं। अब जबकि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी  पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं तो आशा की जानी चाहिए कि अब बाडिय़ों में मुंगेसा की लताओं को झूमते हुए फिर से देख पाएंगे।
IMG 20190725 WA0006

गोकुल सोनी छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द छायाकार पत्रकार है

संबंधित खबरें (Similar News)