Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

छत्तीसगढ़ सरकार ने वनाधिकार एक्ट 2006 लागू कर जनजातियों को दिया जंगल पर अधिकार

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
छत्तीसगढ़ सरकार ने वनाधिकार एक्ट 2006 लागू कर जनजातियों को दिया जंगल पर अधिकार
IMG 20200813 WA0025

नितिन सिन्हा

रायपुर/रायगढ़– छत्तीसगढ़ सरकार ने सत्ता सम्हालते ही वनवासियों और प्रदेश के वनों में रहने वाली पारंपरिक जनजातियों को वनों का प्रबंधन अधिकार कम्युनिटी फारेस्ट रिसोर्सेज राइट(सीएफआरआर) देने का निर्णय लिया था। जिसके तहत राज्य में
अब तक कुल चार लाख 84 हजार 975 व्यक्तिगत और सामुदायिक वन अधिकार पत्रों का वितरण किया गया है।

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का स्पष्ट तौर पर कहना है कि ‘तकरीबन 32 फीसदी आदिवासी आबादी वाले हमारे प्रदेश में आदिवासियों तक उनके सभी तरह के अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित किए बिना नया-छत्तीसगढ़ गढ़ने का सपना कभी साकार नहीं हो सकता। जिन वनों पर उनका जीवन और आजीविका निर्भर है,उन पर तो पहला अधिकार आदिवासियों का ही बनता है। जिसे आधार मानकर राज्य के वनवासियों को स्थाई वनाधिकार पट्टे दिए जा रहे हैं।।

रायगढ़ जिले के तहसील धरमजयगढ़ में नेवार एवं नर कालो ग्राम पंचायत को सामुदायिक वन प्रबंधन का वन विधायक कानून के तहत वन प्रबंधन का अधिकार दिया गया है।

IMG 20200813 WA0024

इस विषय मे जनचेतना के राजेश त्रिपाठी का कहना है कि मुख्यमंत्री जी की सक्रियता से ही रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ तहसील में एक लंबी लड़ाई के बाद व्यक्तिगत पट्टे एवं सामुदायिक वन प्रबंधन के तहत ग्राम पंचायत नेवार एवं नरकालो ग्राम पंचायत को सामुदायिक वन अधिकार पट्टा विश्व आदिवासी दिवस के दिन मुख्य मंत्री जी के द्वारा दिया गया है।

ठीक इसी तरह अम्बिकापुर में भी दस ग्राम पंचायत को भी सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार के तहत वन भूमि का पट्टा दिया गया है। जहां अंबिकापुर में चौपाल ग्रामीण विकास शोध संस्थान काम करता रहा है,वहीं रायगढ़ में जन चेतना रायगढ़ धरमजयगढ़ में विगत 20 सालों से खाद्य सुरक्षा कानून,रोजगार गारंटी कानून,सूचना का अधिकार, पेसा कानून और वन विधेयक कानून विषय को लेकर काम करता रहा है। इसी क्रम में एक लम्बी लड़ाई के बाद जहां व्यक्ति गत पट्टे आदिवासी समुदाय को दिलवाये गये हैं। वहीं सामुदायिक वन प्रबंधन के तहत पट्टे दिलवाने का सतत प्रयास किये जा रहे हैं।

जिले के वनांचलों में आदिवासियों को स्थाई वन पट्टा दिलाए जाने में सामाजिक कार्यकर्ता सजल मधू, काजल विश्वास,रीत विश्वास,राजेश त्रिपाठी, सुश्री सविता रथ,सुखीराम साय और जयलाल निषाद की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

कर्नाटका उच्च न्यायालय का यह ऐतिहासिक फैसला,काम आया

यह कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक मुकदमे का फैसला है जो 8 सितंबर 1993 को दिया गया था। इसमें भी स्पष्ट रूप से यह कहा गया है कि जमीन मालिक ही उस जमीन के नीचे पाए जाने वाले सभी प्रकार के खनिजों का असल मालिक है।

FB IMG 1597338950292 01

नितिन सिन्हा

संबंधित खबरें (Similar News)