Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 150 नए मामले, अकेले रायपुर में 96, खतरा बढ़ा पर सरकार संक्रमण फैलाने वाले व्यवसाय को दे रही लगातार छूट

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 150 नए मामले, अकेले रायपुर में 96, खतरा बढ़ा पर सरकार संक्रमण फैलाने वाले व्यवसाय को दे रही लगातार छूट
IMG 20200712 WA0010

रायपुर 12 जुलाई 2020 । छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट की खबर है, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के ट्वीट के अनुसार राज्य में आज 150 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है, यह अब तक प्रतिदिन के नए मरीज के आंकड़े से सबसे ज्यादा है । प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 909 हो गए हैं। आज 83 मरीज डिस्चार्ज हुए है.

आज के नए 150 कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई है जिला रायपुर से 96, जांजगीर-चांपा से 17, कांकेर से 09, सरगुजा से 05, बालोद, बिलासपुर, कोरिया,बस्तर, नारायणपुर से 03-03, धमतरी से 02, दुर्ग, गरियाबंद, कबीरधाम, बलौदाबाजार,रायगढ़, बलरामपुर से 01-01 | आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

IMG 20200712 WA0009

आज जिला दुर्ग निवासी व रायपुर निवासी दो व्यक्ति की कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई है । रायपुर में मरीज डॉ. बी. आर अम्बेडकर अस्पताल, रायपुर में उपचारार्था भर्ती था।

150 नए मरीज के साथ अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 4000 से ऊपर निकल चुकी है । छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 4081 संक्रमित मिले है,जिसमें 3153 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।19 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 909 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

सबसे ज्यादा चिंताजनक रायपुर शहर के लिए है जहां जिले में पाए गए कुल 96 मरीजों में से अधिकतर रायपुर शहर से हैं वही इन 96 मरीजों को मिलाकर पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 375 एक्टिव मरीज रायपुर जिले से हैं , जबकि पूरे प्रदेश से कुल 909 एक्टिव मरीज ईलाज जारी है ।

संबंधित खबरें (Similar News)