Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

गाय गोबर और गांव

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
गाय गोबर और गांव
IMG 20200720 WA0006

गोकुल सोनी

साथियो, अपने पूर्वजों से मैंने यह बात कई बार सुनी है कि खेती के लिए गाय का गोबर अमृत है । इसी अमृत की वजह से हमारे खेत सोना उगलते हैं । हम अच्छी तरह जानते हैं कि खेतों में गाय का गोबर उपयोग करने से जहां भूमि की उर्वरता बनी रहती है, वहीं उत्पादन भी अधिक होता है और फसल की गुणवत्ता भी बनी रहती है । आम धारणा यह भी है कि गाय के गोबर के कंडे से धुआं करने पर कीटाणु, मच्छर आदि भाग जाते हैं तथा दुर्गंध का नाश हो जाता है । गौमूत्र अपने आसपास के वातावरण को भी शुद्ध रखता है । हम गांवों में बचपन से देखते आ रहे हैं कि गाय के गोबर से चर्म रोगों का उपचार किया जाता है । मकानों की दीवारों और भूमि को गाय के गोबर से लीपा-पोता जाता है । आज भी गांवों में गाय के गोबर का प्रयोग चूल्हे बनाने, आंगन लीपने एवं मंगल कार्यों में किया जाता है । हमारे देश और खासकर छत्तीसगढ़ में गाय को देखने का नजरिया पूरी दुनिया से अलग है, यहां गाय सिर्फ गाय नहीं बल्कि हमारी माता होती है ।
ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार के गोबर खरीदने के निर्णय का स्वागत करने की बजाय कोई गोबर का उपहास करे, यह किसी छत्तीसगढ़िया को शोभा नहीं देता । हम सब छत्तीसगढ़िया गोबर-गणेश के बारे में जानते ही हैं । जब भी हमारे घर में कोई शुभकार्य होता है, हम गोबर से गणेश की आकृति बनाकर उसकी पूजा करते हैं । हमारी संस्कृति और पूजा पद्धति में शामिल है गोबर । इस गोबर को खरीदने का निर्णय लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने देश में इसके मान-सम्मान को और बढ़ाया है । हममें से बहुत कम लोग यह जानते हैं कि रायपुर के सेंट्रल जेल में वर्षो से गोबर से खाद बनाई जाती है । यह खाद उच्य क्वालिटी की होती है । इसकी अच्छी मांग है । मैं कई वर्ष पहले से अपने गमलों के लिए यहीं से खाद खरीदता हूं । इसके अलावा जेल में हवन-पूजन के लिए गोबर से कंडे भी बनाकर बेचा जाता है । गोबर को यहां फिल्टर किया जाता है उसके बाद इससे खाद बनाते हैं । इस प्रक्रिया से बनने के बाद खाद में कोई गंदगी नहीं रहती, इसके अलावा पौधे में अतिरिक्त कोई घास भी नहीं उगती, यह इसकी विशेषता है।

IMG 20200720 WA0004

आज हरेली त्यौहार के दिन से नरवा, घुरवा, बारी योजना और गोधन न्याय योजना का पूरे प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी शुभारंभ करने जा रहे हैं। इसका उदेश्य पारंपरिक संसाधनों को पुनर्जीवित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। सरकार द्वारा गोबर खरीदने के कई फायदे हैं । किसान समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेंगे। किसानों की आर्थिक तंगी दूर होगी। किसान अब पशुओं का लालन- पालन ठीक तरह से कर पायेंगे। पशुधन से दूर होते किसान अब पशुओं में रूचि लेंगे । पशुओं को किसान अब सड़क पर आवारा नहीं छोड़ेंगे, इससे दुर्घटनाएं नहीं होंगी । फसलों के संरक्षण में सहायता मिलेगी । गोबर खाद से बंजर जमीन को उपजाऊ बनाई जा सकेगी । गोबर आधारित खेती से मानव स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है। गोबर खाद से उत्पन्न आनाज जहरमुक्त होगा । नगरी में एक किसान वर्षों से गोबर खाद से दुबराज चावल पैदा करता है । दूर-दूर से लोग वहां गोबर खाद से पैदा हुए दुबराज चावल खरीदने जाते हैं । मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय से गांव स्वावलम्बी तथा समृद्धशाली बनेंगे ऐसा मेरा मानना है । टीवी पर सत्यमेव जयते कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने बताया था कि वह गोठान में गायों को रखा है । बाजार से बची-खुची सब्जियों को खरीदकर लाता है और गायों को खिलाता है । गायों के खाने के बाद जो सब्जियों के अवशेष बच जाते हैं उसे मछली पालन केन्द्र को बेच देता है । गायों से जो गोबर मिलता है उसे खाद बनाकर बेचता है । इस तरह वह गायों से लाखों रुपये कमा लेता है । इस गोबर से हमारे छत्तीसगढ़ के किसानों की अतिरिक्त आमदनी होती है तो इसमें क्या बुराई है ।

IMG 20200720 WA0005

फ़ोटो व लेख – गोकुल सोनी

संबंधित खबरें (Similar News)