Latest:
◆ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज, 33 जिलों के अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण◆ दिवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी◆ महादेव सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज◆ राज्योत्सव 2026: छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण, पत्रकारिता से लेकर कला और खेल जगत तक की प्रतिभाएं सम्मानित◆ चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश◆ बस्तर की 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़क सुविधा, 804 करोड़ के 263 सड़क कार्य प्रस्तावित◆ छत्तीसगढ़: राज्यपाल रमेन डेका ने 1,122 स्काउट्स-गाइड्स को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील◆ बस्तर में 2,323 पुनर्वासित माओवादियों को मिला कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने पर जोर

“गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” और न्याय योजना के ठेकेदार प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन में अपराधियों के हौसले जबरदस्त और पुलिस है पस्त !

✍️ भूमकाल समाचार ब्यूरो • जगदलपुर (बस्तर)
अक्षर आकार:
“गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” और न्याय योजना के ठेकेदार प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन में अपराधियों के हौसले जबरदस्त और पुलिस है पस्त !
YouTube video player

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. चाहे हत्या, मारपीट, चोरी या लूट के ही मामले क्यों न हो, हर तरह के अपराध के ग्राफ में वृद्धि हुई है। हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ बिहार से आगे बढ़ चुका है, बीते वर्ष जनवरी से लेकर नवंबर तक हत्या के मामले ने शतक पार कर लिया था जिसमें मुख्यमंत्री के ही गृह नगर पाटन में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या भुलाई नहीं जा सकती, और अब मुख्यमंत्री निवास से महज कुछ ही किलोमीटर दूर हथखोज में दो गुटों के बीच गैंगवार होने से पुलिस और प्रशासन पर निरंकुशता की सुई एक बार फिर अटक गई है। फ़िलहाल न्याय चक्र चलाने वाले देवता खामोश हैं ! हालांकि दुर्ग पुलिस ने दो को छोड़कर बाकी के 15 आरोपियों को दबोच कर खाकी में दाग लगने से पाक साफ कर लिया है।

10 जनवरी की है घटना

दुर्ग जिला अंतर्गत मुख्यमंत्री निवास से महज कुछ ही किलोमीटर दूर हथखोज में मुखबिरी को लेकर कबाड़ चोर गिरोह के दो गैंग आपस में ही भीड़ गये। मारपीट के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मनोज चौधरी और सूरज चौधरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। दोनों गिरोह में हुये बवाल की खबर जब पुलिस को मिली तो हरकत में आई।

हत्या की ये वारदात हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के सामने हुई। स्थानीय खबरों के मुताबिक वारदात के तीन दिन पहले ही इस कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू को जान से मारने की धमकी मिलने की बात सामने आई थी। आरोपियों ने सोचा था कि वे लोग दूसरे गुट के लोगों की उसी कंपनी के सामने हत्या कर देंगे और आरोप दो बड़े ट्रांसपोर्टर्स के झगड़े पर आ जाएगा, लेकिन वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने सारी पोल खोल दी। पुरानी भिलाई पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार की है।

रायपुर से दिनेश सोनी की रिपोर्ट

संबंधित खबरें (Similar News)